Darbhanga News: मारपीट का आरोप लगा चार पर दर्ज करायी प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: मारपीट का आरोप लगा चार पर दर्ज करायी प्राथमिकी

Darbhanga News:जयशंकर मिश्र ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर जख्मी करने व लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए गांव के चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

Darbhanga News: बहेड़ी. हावीडीह निवासी जयशंकर मिश्र ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर जख्मी करने व लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए गांव के चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि गत 14 सितंबर की सुबह सात बजे वह अपने घर पर था. इसी दौरान नीलू देवी, दुर्गाशंकर मिश्र, प्रेमकला देवी, कृष्ण कुमार मिश्र ने भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए घर से बाहर निकलने को बोला. शोर सुनकर उनके बड़े भाई भोलाशंकर मिश्र, भाभी कल्याणी देवी, माता मीरा देवी बाहर निकली. हमेशा गाली देने का प्रतिवाद करने पर आरोपितों ने लाठी, लोहे की रॉड से मारपीट शुरु कर दी. इस संबंध में थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि कांड दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन