Darbhanga News: हड़ताल कर रहे बेनीपुर नगर परिषद के सफाई कर्मियों पर कार्यपालक पदाधिकारी ने दर्ज करायी प्राथमिकी
Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 13 Sep 2025 10:19 PM
Darbhanga News:नगर परिषद के सफाई कर्मियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने व हंगामा करने का आरोप लगाते हुए कार्यपालक पदाधिकारी प्रथमा पुष्पांकर ने बहेडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
Darbhanga News: बेनीपुर. नगर परिषद के सफाई कर्मियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने व हंगामा करने का आरोप लगाते हुए कार्यपालक पदाधिकारी प्रथमा पुष्पांकर ने बहेडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. आधा दर्जन से अधिक सफाई कर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. कहा है कि दैनिक सफाई कर्मी मार्शल राम व अन्य द्वारा नगर क्षेत्र के सभी वार्डों की साफ-सफाई व कार्यालय कार्य को पूर्णत: बाधित कर दिया गया है. साथ ही कार्यरत सफाई एजेंसी को भी साफ-सफाई कार्य से रोक दिया गया है. कर्मियों को कार्यालय में प्रवेश करने से रोकते हुए पदाधिकारी, समस्त पार्षदों के साथ गाली-गलौज करने तथा कर्मियों को धमकाने व एससी-एसटी एक्ट करने संबंधी धमकी देने का आरोप लगाया है. सफाई कर्मी मार्शल राम, विक्की कुमार, शंकर मलिक, रामबाबू मलिक, कमलेश मलिक, सूरज मेहता राज, बाबू मलिक, रुपेश मलिक, मनोज डोम व अन्य को आरोपित किया गया है. विदित हो कि तो सफाई कर्मी पांच सूत्री मांगों को लेकर गत आठ सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. इसके कारण नगर परिषद के मुख्य बाजार सहित विभिन्न वार्डों में कचरे की ढेर लगी हुई है. सफाई कर्मियों के हड़ताल पर रहने के बाद नगर प्रशासन सफाई एजेंसी के साथ सफाई की वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आशापुर टावर पर सफाई कार्य शुरू किया, लेकिन हड़ताली कर्मियों ने सफाई कार्य को अवरुद्ध कर दिया. इधर सफाई कर्मी संघ के अध्यक्ष मार्शल राम ने बताया कि मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं. नगर प्रशासन शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कर्मियों पर दवाब बनाने के लिए मनगढंत झूठी प्राथमिकी दर्ज कर दी है. उन्होंने मांगे पूरी होने तक हड़ताल जारी रहने की बात कही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










