Darbhanga News: नये भवन में नयी उर्जा के साथ काम करें न्यायिक कर्मी : शिव गोपाल

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News: स्थानीय व्यवहार न्यायालय के नये भवन में बुधवार से न्यायिक कार्य प्रारंभ हो गया. प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्र ने विधिवत न्यायिक कार्य का शुभारंभ किया.

विज्ञापन

Darbhanga News: बेनीपुर. स्थानीय व्यवहार न्यायालय के नये भवन में बुधवार से न्यायिक कार्य प्रारंभ हो गया. प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्र ने विधिवत न्यायिक कार्य का शुभारंभ किया. मौके पर उन्होंने कहा कि न्यायालय भवन व परिसर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी सभी की है. उन्होंने न्यायिक कर्मचारियों से नये भवन में नई उर्जा के साथ कार्य करने की बात कही. विदित हो कि नये पांच मंजिले न्यायालय भवन का उद्घाटन पूर्व में उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों द्वारा किया गया था, परंतु कुछ तकनीकी कारणों से न्यायिक कार्य प्रारंभ नहीं हो सका था. न्यायालय भवन के दूसरे मंजिल पर प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश का कैंप कोर्ट तथा एसीजेएम व एसडीजेएम का न्यायालय है. वहीं तीसरी मंजिल पर एडीजे-वन, एडीजे-टू व मुंसिफ का न्यायालय की व्यवस्था की गयी है. इस दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम माधवेन्द्र सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय ऋषि गुप्ता, एसीजेएम संगीता रानी, एसडीजेएम अनुराग तिवारी, सिविल जज रोहित कुमार गुप्ता, अधिवक्ता संघ के सचिव संजीव कुमार झा, पूर्व महासचिव सुशील कुमार चौधरी, प्रवीण कुमार सिंह, उमेश झा, अब्दुल राजिक सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन