Darbhanga News: आज पोल व नया फीडर निर्माण के लिए बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:नया फीडर बनाने व पोल तथा तार शिफ्ट करने के लिए बुधवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. नया फीडर बनाने व पोल तथा तार शिफ्ट करने के लिए बुधवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. अर्बन उपकेंद्र की सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी. इसे लेकर भटियारीसराय, दोनार, अललपट्टी, मिश्राटोला, दिग्घी, खान चौक, मौलागंज, पुरानी मुंसफी, फैजुल्लाह खां, उर्दू बाजार, भीगो चौक, जमालपुरा आदि मोहल्लाें की बिजली गुल रहेगी. बेला पीएसएस का शिवधारा एवं इमरजेंसी फीडर सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक शटडाउन पर रहेगा. पॉलटेक्निक गेट के समीप पथ निर्माण विभाग ट्रांसफार्मर एवं पोल शिफ्ट करने का काम करेगा. इस दौरान पॉलिटेक्निक, सोती लाइन, रामबाग, डब्लयूआइटी, बंगलागढ़, शुभंकरपुर, रत्नोपट्टी, नाका दो, टीआरडब्ल्यू, तारामंडल आदि क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. इसके अलावा बेला इंडस्ट्रियल गेट के निकट पोल व तार शिफ्ट होगा. इसे लेकर कटहलबाड़ी फीडर तथा एरिया बोर्ड उपकेंद्र से दोपहर 12 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी. तय समय तक राजकुमार गंज, दरभंगा स्टेशन, आकाशवाणी, मिर्जापुर, गोशाला रोड, राजकुमार गंज, जीएम रोड, आयकर चौक, पूअर होम, इंदिरा गांधी चौक, शास्त्री चौक, टावर, गुल्लोबाड़ा, मसरफ बाजार, लालबाग, हसन चौक, बेला, परमेश्वर चौक, सुंदरपुर, बीरा, सहनी टोला, छट्ठी पोखर, जालान कॉलेज, बाघ घर मोड़, बेला मोड़, श्यामा रेजिडेंसी, कटहलबाडी, भंडार चौक, विद्यापति चौक, एमएलएसएम कॉलेज, दिवानी तकिया, बरही टोला आदि इलाके की बिजली गुल रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन