Darbhanga: मेंटेनेंस व टहनियां छटाई के लिए आज बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

बेला उपकेंद्र के शिवधारा फीडर में शुक्रवार को मेंटेनेंस कार्य होगा.

विज्ञापन

दरभंगा. बेला उपकेंद्र के शिवधारा फीडर में शुक्रवार को मेंटेनेंस कार्य होगा. इसे लेकर दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक बंगलागढ़, नाका दो, शुभंकरपुर, रत्नोपट्टी, सती स्थान क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. एरिया बोर्ड उपकेंद्र के टावर फीडर में हसनचक के निकट जंफर खोल कर लाइन के संपर्क में आ रहे पेड़ों की टहनियों की छटाई तथा मेंटेनेंस कार्य होगा. इसे लेकर दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक हसनचक, गणेश मंदिर गली, गांधी चौक, नकटी पुल, नाग मंदिर गली, नाका नंबर तीन, मखनाही पोखर, राजा बाबू पेट्रोल पंप, कुम्हार टोली, महारानी गोदाम रोड आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन