Darbhanga News: आठवीं के छात्र को घेर कर पीटा, चाकू मार किया जख्मी

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:लोआम गांव में तीन दिन पहले हुई चाकूबाजी की घटना में जख्मी आठवीं कक्षा के छात्र ब्रह्मानंद शर्मा के पिता श्याम शर्मा ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: सदर. लोआम गांव में तीन दिन पहले हुई चाकूबाजी की घटना में जख्मी आठवीं कक्षा के छात्र ब्रह्मानंद शर्मा के पिता श्याम शर्मा ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया है. बताया है कि पुत्र ब्रह्मानंद पढ़ाई के लिए घर से निकला था. रास्ते में गांव के ही मो. जुनैद के पुत्र मो. मुन्ना ने तीन-चार अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसे घेर लिया. पहले बेरहमी से पिटाई की और उसके जेब से जबरन दस रुपये निकाल लिए. मो. मुन्ना ने उसपर चाकू से वार कर दिया. चाकू उसके गले पर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे डीएमसीएच ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर पीएचसी रेफर कर दिया गया. वहीं तीन दिन बीत जाने के बाद भी आरोपित खुलेआम घूम रहे हैं. इससे परिवार दहशत में है. पीड़ित ने आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग की है. इधर पुलिस का कहना है कि आवेदन पर जांच शुरू कर दी गयी है. आरोपितों की पहचान की जा रही है. उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन