नाबालिग साली से दुष्कर्म मामले में जीजा दोषी करार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Apr 2024 12:34 AM

विज्ञापन

पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रोतिमा परिहार की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपित सदर थाना क्षेत्र के अदलपुर निवासी मो. आफताब को दोषी पाते हुए सजा की बिंदु पर सुनवाई के लिए चार मई की तिथि निर्धारित की है.

विज्ञापन

दरभंगा. पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रोतिमा परिहार की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपित सदर थाना क्षेत्र के अदलपुर निवासी मो. आफताब को दोषी पाते हुए सजा की बिंदु पर सुनवाई के लिए चार मई की तिथि निर्धारित की है. अदालत ने अभियुक्त को भादवि की धारा 376 (2)(एन) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 में दोषी करार दिया है. अभियोजन पक्ष का संचालन कर रहे स्पेशल पीपी विजय कुमार ने बताया कि पीड़ित नाबालिग बच्ची पत्ता चुनने गाछी गयी थी, जहां रिश्ते के बहनोई ने उसके साथ दुष्कर्म किया. शादी का झांसा देकर बाद में शारीरिक संबंध बनाता रहा. चिकित्सीय जांच में वह छह माह की गर्भवती पायी गयी. पीड़िता ने मां को सारी बातें बतायी. गांव में पंचायत बैठी, लेकिन आरोपित उपस्थित नहीं हुआ. तब पीड़िता ने महिला थाना में 24 दिसंबर 2020 को प्राथमिकी दर्ज करायी. अनुसंधान के दौरान पीड़िता के बच्चे व अभियुक्त की डीएनए जांच करायी गयी. दोनों का डीएनए एक पाया गया. मामले में पुलिस ने 28 दिसंबर 21 को न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया. विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से सात लोगों की गवाही हुई. अभियुक्त 13 दिसंबर 21 से जेल में है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन