रील के लिए हथियार लहराना पड़ा महंगा, वायरल फोटो के आधार पर युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

रील के लिए हथियार लहराना पड़ा महंगा, वायरल फोटो के आधार पर युवक गिरफ्तार

दरभंगा पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो पोस्ट करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम ने वायरल पोस्ट से युवक की पहचान कर कार्रवाई की.

विज्ञापन

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान पूर्वी के नदी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो साझा करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान वायरल पोस्ट की जानकारी मिलने के बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

20 जुलाई को मिली थी सूचना

एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि 20 जुलाई को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा है. जांच में मामला सही पाए जाने पर नदी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई.

बुढ़िया सुखरासी गांव से हुई गिरफ्तारी

जांच के दौरान पुलिस ने नदी थाना क्षेत्र के बुढ़िया सुखरासी गांव निवासी राम सोगारथ यादव के 28 वर्षीय पुत्र चंद्रशेखर यादव को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, पोस्ट में दिखाए गए हथियार की बरामदगी अभी नहीं हो सकी है. पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.

रील और फोटो के जरिए हथियार दिखाना अपराध

एसडीपीओ ने कहा कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन केवल कानून का उल्लंघन नहीं है, बल्कि इससे समाज, खासकर युवाओं के बीच गलत संदेश जाता है. उन्होंने लोगों से अपील की कि लाइक, फॉलोअर्स या लोकप्रियता के लिए किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि का प्रदर्शन सोशल मीडिया पर न करें.

पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग जारी

पुलिस ने बताया कि जिले में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम लगातार सक्रिय है. फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर साझा किए जा रहे संदिग्ध पोस्ट पर नजर रखी जा रही है. ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढे़ं: LNMU UG Admission 2026: 24 जुलाई तक एडमिशन का दूसरा मौका, 23 हजार सीटें अब भी खाली


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन