तिहरे हत्याकांड का आरोपित दो लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Updated at : 11 Jun 2024 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
तिहरे हत्याकांड का आरोपित दो लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार

दो लाख के इनामी बदमाश प्रजेश कुमार राय उर्फ परदेसिया को स्पेशल पुलिस की टीम ने भागलपुर जिले के नवगछिया से गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

दरभंगा. जिले के चर्चित तिहरे हत्याकांड के आरोपित व दो लाख के इनामी बदमाश प्रजेश कुमार राय उर्फ परदेसिया को स्पेशल पुलिस की टीम ने भागलपुर जिले के नवगछिया से गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से एक पिस्टल, दो मैगजीन व छह जिंदा कारतूस बरामद किये गये हैं. बताया जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है. वह पतोर थाना क्षेत्र के पतोर गांव का निवासी है. बहेड़ी थाना क्षेत्र के निमैठी की घटना के बाद से वह फरार था. उसके विरुद्ध कुर्की जब्ती की कार्रवाई भी की गयी थी. पुलिस ने उसपर दो लाख का इनाम घोषित कर रखा था. जिला पुलिस की विशेष टीम उससे पूछताछ के लिए भागलपुर जायेगी. उसे रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा. गिरफ्तार करने वाली पुलिस की स्पेशल टीम का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक रैंक के अधिकारी कर रहे थे. गिरफ्तार प्रजेश कुमार राय पर एपीएम, बहादुरपुर व बहेड़ी थाना में कई मामले दर्ज हैं. निमैठी चौक पर 22 जून 2023 को दिनदहाड़े तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया था. इसमें बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल निवासी अनिल सिंह, उनके भतीजा मनीष सिंह व अंगरक्षक को गोलियों से भून दिया गया था. मामले में पुलिस ने न्यायालय में चार्जशीट दायर कर 10 लोगों को अभियुक्त बनाया था. अनिल सिंह के चालक कुंदन सिंह को इलाज के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि जोरजा के कन्हैया सिंह की गिरफ्तारी घटना के कुछ दिन बाद टेक्निकल सेल की मदद से की गयी थी. फरार चल रहे अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध कुर्की-जब्ती के लिए इश्तेहार चिपकाया गया. इस आलोक में ओझौल के मनोज कुमार ठाकुर व समस्तीपुर के गुलशन कुमार उर्फ टाइगर एवं सत्यम कुमार उर्फ त्यागी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था. वहीं हथौड़ी के चंदन सिंह, पतोर के प्रजेश राय उर्फ परदेसी, जोरजा के विजयवर्धन सिंह उर्फ अंगद सिंह, मनीष सिंह एवं अन्नू सिंह के घर को पुलिस कुर्क कर चुकी है. बाद में अंगद सिंह को रांची से गिरफ्तार किया गया. मनीष सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया. अब प्रजेश राय उर्फ परदेसिया को नवगछिया से गिरफ्तार किया गया. पुलिस अभी भी चंदन सिंह व अन्नू सिंह की तलाश में जुटी है. एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने कहा कि जून 2023 में ट्रिपल मर्डर हुआ था. इसमें वह वांटेड है. उस पर दो लाख के इनाम की घोषणा की गयी थी. सूचना मिली है कि नवगछिया में पकड़ा गया है. जिला की टीम वहां जा रही है. उससे पूछताछ की जायेगी. उस पर आठ क्रिमिनल केस रजिस्टर्ड है. उसे रिमांड पर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन