Darbhanga News: दो देसी कट्टा व कारतूस के साथ शराब पार्टी कर रहे आधा दर्जन युवक धराये

Darbhanga News:थाना क्षेत्र के पघारी गांव में शराब पार्टी के दौरान पुलिस ने दो देसी कट्टा और करीब दर्जनभर कारतूस के साथ आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लिया है.
Darbhanga News: बिरौल. थाना क्षेत्र के पघारी गांव में शराब पार्टी के दौरान पुलिस ने दो देसी कट्टा और करीब दर्जनभर कारतूस के साथ आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है. हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है. सूत्रों के अनुसार बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि एक दरवाजे पर शराब पार्टी की जा रही है. इस दौरान कई बार हवाई फायरिंग भी की गयी. मौके पर पुलिस को पहुंची देखकर युवक भागने लगे. कई युवक भागने में सफल भी हो गए, परंतु नशे में धुत्त छह लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. अब उनसे पूछताछ कर रही है. बिरौल पुलिस के निशाने पर और भी कई लोगों के होने की बात कही जा रही है. बता दें कि 17 नंबर बिरौल-सहरसा सड़क पर दिनदहाड़े छिनतई और लूट जैसे वारदात होती है. इस घटना से पुलिस परेशान हो गयी थी. पुलिस को पकड़े गये युवकों से कई अहम सुराग मिलने की भी उम्मीद है. इधर कई स्थानीय लोगों ने बताया कि पघारी गांव में धूमधाम से काली पूजा होती है. इस पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में कई कलाकार कार्यक्रम में पहुंचते हैं. इस घटना से लोगों में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










