दो घंटे विलंब से उड़ान भरी मुंबई की फ्लाइट
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

दरभंगा एयरपोर्ट से विमानों की लेटलतीफी से हवाई यात्री परेशान हैं.
विज्ञापन
दरभंगा. दरभंगा एयरपोर्ट से विमानों की लेटलतीफी से हवाई यात्री परेशान हैं. मंगलवार को मुंबई जाने वाली विमान संख्या एसजी 116 सुबह के बजाय दोपहर को यहां से रवाना हुई. बताया गया कि फ्लाइट करीब दो घंटा लेट से उड़ान भरा. विमान का नियत समय सुबह 10.50 बजे है, लेकिन दोपहर 12.23 बजे टेक ऑफ किया. वहीं कोलकाता व दिल्ली जाने वाले फ्लाइट भी विलंब से रवाना हुये. इस कारण यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा. खासकर भीषण गर्मी में महिला, बच्चे व बुजुर्गों को काफी परेशानी हुई. मंगलवार को यहां से पांच जोड़ी विमान का संचालन किया गया. इसमें 1556 यात्रियों ने सफर किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










