DMCH के पोस्टमार्टम भवन से दिनदहाड़े एसी के तांबे की तार चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Author Kumar raushan|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन
डीएमसीएच के पोस्टमार्टम भवन से एसी के तांबे की तार चोरी

पोस्टमार्टम भवन के पिछले हिस्से का चोरों के द्वारा काटा गया एयर कंडीशन का तार | Prabhat Khabar Network

दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (DMCH) के पोस्टमार्टम भवन से दिनदहाड़े एयर कंडीशनर (AC) की तांबे की तारें चोरी होने की घटना सामने आई है. इस वारदात ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

विज्ञापन

DMCH Post Mortem House Theft: दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (DMCH) के पोस्टमार्टम भवन से मंगलवार को दिनदहाड़े एयर कंडीशनर (AC) के तांबे की तार चोरी होने का मामला सामने आया है. इस घटना ने एक बार फिर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

सुबह 10 बजे वारदात को दिया अंजाम, अस्पताल कर्मियों में हड़कंप

जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 10 बजे पोस्टमार्टम भवन के पिछले हिस्से में हुई. बेखौफ चोरों ने वहां लगे एयर कंडीशनर का तांबे का तार काटा और पलक झपकते ही फरार हो गए. दिनदहाड़े हुई इस चोरी की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन और वहां कार्यरत कर्मियों में हड़कंप मच गया. अस्पताल कर्मियों का कहना है कि पोस्टमार्टम परिसर में पहले भी कई बार इस तरह की चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

विभाग के अध्यक्ष ने की पुष्टि, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पोस्टमार्टम विभाग के अध्यक्ष डॉ. वेदानंद झा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चोरी के संबंध में तुरंत बेंता थाना पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज को खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके.

सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी लापरवाही का आरोप, गश्ती बढ़ाने की मांग

अस्पताल के कर्मचारियों का आरोप है कि पोस्टमार्टम भवन जैसे बेहद संवेदनशील और वीरान परिसर में बार-बार चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी लापरवाही को दर्शाता है. लगातार हो रही इन घटनाओं से अस्पताल कर्मियों और अधिकारियों में चिंता और भय का माहौल है. कर्मचारियों ने जिला प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन से पोस्टमार्टम परिसर में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाने तथा इस घटना में शामिल अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग की है.


विज्ञापन
Kumar Raushan

लेखक के बारे में

By Kumar Raushan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन