दरभंगा में दर्दनाक हादसा: पानी भरे गड्ढे में ट्रैक्टर पलटा, ड्राइवर की मौत
एक्सीडेंट की प्रतीकात्मक तस्वीर
दरभंगा के बेनीपुर प्रखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई. पुराने ईंट भट्ठे के पानी भरे गड्ढे में ट्रैक्टर पलटने से 36 वर्षीय राम सुदीन तांती की जान चली गई. परिवार के सामने अब गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.
Darbhanga Road Accident: दरभंगा के बेनीपुर प्रखंड में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई. पुराने ईंट भट्ठे के पानी भरे गड्ढे में ट्रैक्टर पलटने से 36 वर्षीय राम सुदीन तांती की मौके पर ही जान चली गई. हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया.
पानी भरे गड्ढे में पलटा ट्रैक्टर
घटना बेनीपुर प्रखंड के अमौठी पंचायत स्थित भसौर खरही टोल की है. मृतक की पहचान गणेश तांती के 36 वर्षीय पुत्र राम सुदीन तांती के रूप में हुई है. बताया जाता है कि मंगलवार शाम ट्रैक्टर चलाने के दौरान पुराने ईंट भट्ठे के पानी से भरे गड्ढे में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसा इतना गंभीर था कि ट्रैक्टर के नीचे दबने से राम सुदीन की मौत हो गई.
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही बहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच दरभंगा भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
राम सुदीन तांती अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटे को छोड़ गए हैं. हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों के अनुसार, राम सुदीन ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे, इसलिए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है.
हाल ही में किस्त पर खरीदा था ट्रैक्टर
मुखिया प्रतिनिधि फिरोज अहमद ने बताया कि राम सुदीन ने कुछ समय पहले ही किस्त पर ट्रैक्टर खरीदा था और उसी से मजदूरी व ट्रैक्टर चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे. उनकी अचानक मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है.
मुआवजे की उठी मांग
मुखिया प्रतिनिधि फिरोज अहमद ने अंचल प्रशासन से मृतक के आश्रितों को जल्द सरकारी मुआवजा और अन्य सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है. उनका कहना है कि गरीब परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है और प्रशासन को मानवीय आधार पर तत्काल मदद करनी चाहिए.
यह भी पढे़ं: उत्तर बिहार के कई जिलों में अगले पांच दिनों तक झमाझम बारिश के आसार
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए