मुजफ्फरपुर में डिवाइडर से टकरायी बाइक, युवक की मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Aug 2024 10:46 PM

विज्ञापन

प्रमोद सहनी की मौत सोमवार की दोपहर मुजफ्फरपुर जिलान्तर्गत बेनीबाद थाना क्षेत्र के पिरौछा के निकट मुख्य पथ में बाइक के डिवाइडर से टकरा जाने से घटनास्थल पर ही हो गयी.

विज्ञापन

सिंहवाड़ा. सिमरी पंचायत के रामचेला टोला निवासी मैथुर सहनी के 22 वर्षीय पुत्र प्रमोद सहनी की मौत सोमवार की दोपहर मुजफ्फरपुर जिलान्तर्गत बेनीबाद थाना क्षेत्र के पिरौछा के निकट मुख्य पथ में बाइक के डिवाइडर से टकरा जाने से घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं बाइक पर सवार उसके मित्र लक्ष्मी यादव के 35 वर्षीय पुत्र राकेश यादव की हालत गंभीर बनी हुई है. बेनीबाद थानाध्यक्ष ने मृतक के शव को मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जाता है कि प्रमोद सहनी अपने मित्र लक्ष्मी यादव के पुत्र राकेश के साथ बाइक से मुजफ्फरपुर बड़े भाई का ससुराल जा रहा था. इस बीच अनियंत्रित होकर बाइक मुख्य सड़क पर डिवाइडर से टकरा गया. इससे दोनों के लहुलूहान होने के साथ बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया. प्रमोद के सिर पर गंभीर जख्म होने से उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं राकेश यादव भी बुरी तरह जख्मी है. घटना की सूचना मिलते ही सिमरी गांव में कोहराम मच गया है. परिवार में मातम छा गया. प्रमोद के असमय निधन पर मुखिया दिनेश महतो ने गहरी संवेदना प्रकट की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन