Darbhanga News: जिला बालक एवं बालिका वॉलीबाल टीम घोषित

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:प्रदर्शन के आधार पर बालक एवं बालिका टीम के लिये 12 -12 खिलाड़ियों का चयन किया गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. मोकामा में 08 से 10 दिसंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर वालीबाल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए डॉ नागेंद्र झा स्टेडियम में खिलाड़ियों का सलेक्शन ट्रायल हुआ. प्रदर्शन के आधार पर बालक एवं बालिका टीम के लिये 12 -12 खिलाड़ियों का चयन किया गया. बालिका टीम में अर्पिता, फूल कुमारी, माही कुमारी, ज्योति कुमारी, सोनाली कुमारी, पिंकी कुमारी, बबली कुमारी, संध्या कुमारी, साधना कुमारी, श्वेता कुमारी, राधिका कुमारी एवं जूही कुमारी शामिल की गयी. बालक वर्ग में अंशु सिंह, कृष्ण सिंह, विनीत कुमार झा, रुद्र कुमार सत्यम, चंद्र मोहन ठाकुर, हिमांशु मिश्रा, मनीष कुमार मिश्रा, अनिकेत कुमार, सुजीत कुमार झा, सचिन कुमार, अभिनव कुमार ठाकुर, निकेत कुमार चयनित किये गये. बालक टीम के मैनेजर विवेक कुमार सिंह एवं बालिका टीम के मैनेजर मिहिर झा होंगे. चयन ट्रायल के दौरान जिला वालीबॉल संघ के सचिव ब्रजेश सिंह राठौर, उपाध्यक्ष अमरनाथ सिंह, कामिनी कुमारी, संयुक्त सचिव बैजनाथ साहू, अमित अभिषेक, शरद कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन