Darbhanga News: कचरा फेंकने के विवाद में दिव्यांग अधेड़ को मार डाला

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: कचरा फेंकने के विवाद में दिव्यांग अधेड़ को मार डाला

Darbhanga News:धेरूख हनुमान मंदिर के निकट साफ-सफाई को लेकर हुए विवाद में धारदार हथियार से हमला कर एक अधेड़ दिव्यांग की सोमवार को हत्या कर दी गयी.

विज्ञापन

Darbhanga News: बेनीपुर. धेरूख हनुमान मंदिर के निकट साफ-सफाई को लेकर हुए विवाद में धारदार हथियार से हमला कर एक अधेड़ दिव्यांग की सोमवार को हत्या कर दी गयी. इसके बाद आरोपित फरार हो गया. जानकारी के अनुसार मो. वाजित के 50 वर्षीय पुत्र मो. जाकिर की साफ-सफाई को लेकर गांव के ही मो. नाजिम से तू-तू, मैं-मैं होने लगी. जाकिर का कहना था कि हम यहां सफाई करते हैं और तुम कचरा फेंक देते हो. इससे गुस्से में आकर मो. नाजिम खंती लेकर आया और जाकिर के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वह अचेत होकर गिर गया. स्थानीय लोग अधेड़ को बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जाकिर दिव्यांग थे. उनकी पत्नी गुलशन खातून नेत्र दिव्यांग हैं. मृतक के दो पुत्रों में बड़ा अंजार शादीशुदा है. वह परिवार के साथ परदेस में रहता है. वहीं छोटा पुत्र मो. फैयाज गांव में ही मेहनत मजदूरी करता है. घटना की जानकारी मिलते ही बहेड़ा थानाध्यक्ष चन्द्रकान्त गौरी, दारोगा सीबीएन सिंह व रंजीत कुमार सदल-बल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे. घटना के बाबत मृतक के परिजनों से पूछताछ की. शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. इधर, मो. जाकिर की मौत पर पत्नी गुलशन खातून का रो-रोकर बुरा हाल है. वह विलाप करते कह रही थी कि अब सहारा कोन बनेगा. पति साइकिल ठीक कर किसी तरह से गुजर-बसर कर रहा था. इस घटना से दोनो पक्षों में तनाव की स्थिति है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजन के फर्द बयान पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन