Darbhanga:ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की मांग को लेकर निकाला मशाल जुलूस

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

जुलूस का नेतृत्व एनएमओपीएस के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार और कृषि कर्मचारी संघ (गोप गुट) के जिला सचिव डॉ संतोष कुमार यादव कर रहे थे.

विज्ञापन

दरभंगा. एनएमओपीएस के तत्वधान में एनपीएस/यूपीएस वापस लेने तथा ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की मांग को लेकर पोलो फील्ड से लहेरियासराय टावर चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया. जुलूस का नेतृत्व एनएमओपीएस के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार और कृषि कर्मचारी संघ (गोप गुट) के जिला सचिव डॉ संतोष कुमार यादव कर रहे थे. संरक्षक नन्दन कुमार सिंह ने कहा कि एनपीएस/यूपीएस कार्पोरेट के हित में लिया गया निर्णय है. सरकार इसे वापस ले तथा शिक्षकों, कर्मचारियों के हित में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करे. सचिव सैयद इकबाल ने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम शिक्षकों कर्मचारियों का अधिकार है. वक्ताओं ने कहा कि राज्यव्यापी कार्यक्रम के अनुसार 14 सितंबर को पटना के मिलर हाइस्कूल मैदान में पेंशन महारैली का आयोजन किया गया है. महारैली की सफलता के लिए बिहार के सभी जिला मुख्यालय में मशाल जुलूस निकाला गया है. मौके पर प्रवक्ता संजीत कुमार झा सुमन, विजय पासवान, कार्तिक सिंह, पंकज कुमार विमल, संतोष मंडल, अजीत कुमार, नौशाद अली, महफूज शौकत आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन