दरभंगा: 24 जुलाई से शुरू होगी डीएलएड परीक्षा, 2,176 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Updated:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

बिहार में डीएलएड (फेस टू फेस) प्रथम और द्वितीय खंड की सैद्धांतिक परीक्षा 24 जुलाई से शुरू हो रही है. दरभंगा जिले में 2176 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं.

विज्ञापन

Darbhanga News: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से सरकारी एवं निजी प्रशिक्षण संस्थानों के डीएलएड (फेस टू फेस) प्रथम एवं द्वितीय खंड की सैद्धांतिक परीक्षा 24 जुलाई से 7 अगस्त तक जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं.

दो पालियों में होगी परीक्षा

पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी. दोनों खंडों की परीक्षा में कुल 2,176 परीक्षार्थी शामिल होंगे.

अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन के लिए जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी सलीम अख्तर को वरीय प्रभारी बनाया गया है. वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद ठाकुर को परीक्षा का नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है.

दो चरणों में आयोजित होगी परीक्षा

विभागीय जानकारी के अनुसार डीएलएड सत्र 2024-26 (फेस टू फेस) द्वितीय खंड की परीक्षा 24 जुलाई से 28 जुलाई तक आयोजित होगी. इसके बाद डीएलएड सत्र 2025-27 (फेस टू फेस) प्रथम खंड की परीक्षा 31 जुलाई से 7 अगस्त तक होगी.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सभी संबंधित अधिकारियों को परीक्षा का निष्पक्ष, कदाचारमुक्त एवं व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. साथ ही परीक्षार्थियों को समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने और परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें: चार महीने बाद भी बाजार में नहीं पहुंचीं नवमी की नई एनसीईआरटी किताबें


विज्ञापन
राज कुमार रंजन

लेखक के बारे में

By राज कुमार रंजन

राज कुमार रंजन दो दशक से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राष्ट्रीय समाचार पत्रों में काम कर चुके रंजन प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में गहरी पैठ रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन