दरभंगा: केवटी में चोरी और हत्या कांड में दो सगे भाई गिरफ्तार, एक मोबाइल बरामद

Updated:
विज्ञापन
दरभंगा: चोरी व हत्या में दो सगे भाई गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है. पुलिस ने लाखों की चोरी और एक हत्या के मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है. एक के पास से चोरी का मोबाइल भी बरामद हुआ है.

विज्ञापन

Darbhanga News: केवटी थाना पुलिस ने छतवन गांधी चौक स्थित कपड़ा व्यवसायी अशोक कुमार साहू के घर हुई भीषण चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. वहीं अलग मामले में रेहान हत्याकांड के नामजद आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. दोनों आरोपी सगे भाई हैं.

चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

पुलिस ने छापेमारी कर छतवन बीचला टोला निवासी मो. आसिफ के पुत्र मो. गजाली को गिरफ्तार किया. उसके पास से कपड़ा व्यवसायी अशोक कुमार साहू का चोरी गया मोबाइल बरामद किया गया. इसके अलावा तीन अन्य मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किए हैं.

17 जुलाई को हुई थी लाखों की चोरी

गौरतलब है कि 17 जुलाई को अशोक कुमार साहू के घर में भीषण चोरी हुई थी. चोर नकद करीब 1.50 लाख रुपये और लगभग 12 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए थे. इस संबंध में व्यवसायी के आवेदन पर केवटी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

रेहान हत्याकांड में भी एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने अलग कार्रवाई में छतवन बीचला टोला निवासी मो. आसिफ के दूसरे पुत्र मो. जमाली को पप्पू हार्डवेयर दुकान के कर्मी मो. रेहान की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वह इस कांड का नामजद आरोपी है.

पुलिस के अनुसार, मो. रेहान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी और अपराधी ढाई लाख रुपये लेकर फरार हो गए थे.

जेवर और नकदी की बरामदगी अभी बाकी

पुलिस ने दोनों मामलों के उद्भेदन का दावा किया है, लेकिन कपड़ा व्यवसायी के घर से चोरी गए सोने के जेवरात और नकदी की बरामदगी अभी नहीं हो सकी है. वहीं रेहान से लूटे गए ढाई लाख रुपये भी अब तक बरामद नहीं किए जा सके हैं.

क्या बोले थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि भीषण चोरी मामले में मो. गजाली तथा रेहान हत्याकांड के नामजद आरोपी मो. जमाली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. दोनों आरोपी सगे भाई हैं. उन्होंने कहा कि चोरी गए जेवरात, नकदी और अन्य सामान की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.


विज्ञापन
विजय कुमार गुप्ता

लेखक के बारे में

By विजय कुमार गुप्ता

विजय कुमार गुप्ता 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. ये सामाजिक, राजनीतिक और आपराधिक नब्ज को करीब से समझते हैं. इन्हें डिजिटल मीडिया में नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल के साथ प्रयोग करना बेहद पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन