दरभंगा: स्वतंत्रता दिवस पर 190 भूमिहीन परिवारों को मिलेगा बासगीत पर्चा

Updated:
विज्ञापन

बाथो रढ़ियाम पंचायत में भूमिहीन परिवारों का स्थल निरीक्षण करते एसडीओ और डीसीएलआर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 190 भूमिहीन परिवारों को गृह निर्माण के लिए बासगीत भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। अनुमंडल पदाधिकारी और डीसीएलआर ने स्थल निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन

Darbhanga News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनुमंडल क्षेत्र के 190 भूमिहीन परिवारों को गृह निर्माण के लिए बासगीत भूमि उपलब्ध कराने की तैयारी तेज कर दी गई है. इसी क्रम में गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार झा एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) अविनाश कुमार सिंह ने बाथो रढ़ियाम पंचायत में भूमिहीन परिवारों का स्थल निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन किया.

विज्ञापन

सरकारी भूमि पर बसे पात्र परिवारों को मिलेगी प्राथमिकता

डीसीएलआर अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि सरकारी भूमि पर बसे भूमिहीन परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर चयनित कर बासगीत पर्चा उपलब्ध कराया जाएगा. इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं.

बेनीपुर में 110 और अलीनगर में 80 परिवारों का लक्ष्य

उन्होंने बताया कि बेनीपुर अंचल में 110 तथा अलीनगर अंचल में 80 भूमिहीन परिवारों को भूमि उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. प्रशासन का उद्देश्य पात्र भूमिहीन परिवारों को स्थायी आवास के लिए भूमि उपलब्ध कराकर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन