Bihar: जिस ऑफिस को समझा था भविष्य, वहीं पंखे से लटकी मिली जानवी की लाश, जानिए पूरा मामला…

Updated:
विज्ञापन
darbhanga suicide news| The body of a girl was found hanging from a fan in the office of Bajaj Micro Finance in Bihar

जनवी की तस्वीर

Bihar Suicide News: दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में एक माइक्रो फाइनेंस ऑफिस के अंदर 25 वर्षीय युवती जानवी कुमारी की फंदे से लटकी लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना के समय वह ऑफिस में अकेली थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Bihar Suicide News: बिहार के दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित बसेरा कॉलोनी में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक निजी माइक्रो फाइनेंस ऑफिस में 25 वर्षीय युवती जानवी कुमारी की लाश पंखे से लटकी हुई मिली. मृतका पूर्णिया जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के बेकना गांव निवासी स्व. प्रेमचंद्र सिंह की बेटी थी और पिछले एक साल से बजाज माइक्रो फाइनेंस ऑफिस में काम कर रही थी.

यह ऑफिस जगन्नाथ झा के मकान में डेढ़ साल से किराये पर चल रहा था. घटना की जानकारी सबसे पहले सफाईकर्मी रामदुलारी ने मकान मालिक राजीव कुमार को दी, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. बहादुरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीपीओ अमित कुमार ने जांच शुरू की. जब ऑफिस का मुख्य दरवाजा नहीं खुला, तो पीछे का दरवाजा तोड़कर पुलिस ने प्रवेश किया.

कमरे में पंखे से लटकी हुई मिली लाश

पुलिस को कमरे में जानवी की लाश पंखे से लटकी हुई मिली. ऑफिस स्टाफ ने बताया कि जानवी सुबह रोज की तरह समय पर ऑफिस पहुंची थी और बाकी स्टाफ से सामान्य बातचीत भी की थी. इसके बाद सभी कर्मचारी मार्केट के काम से बाहर चले गए थे, और जानवी ऑफिस में अकेली रह गई थी. कुछ ही देर में यह दुखद घटना सामने आई.

घटनास्थल से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन हर एंगल से जांच की जा रही है. जानवी के परिवार को सूचना दे दी गई है. फोरेंसिक टीम (FSL) को बुलाया गया है और साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं. फिलहाल इस मामले में किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस का कहना है कि युवती के निजी और प्रोफेशनल जीवन से जुड़ी हर जानकारी की जांच की जाएगी, ताकि सच सामने आ सके.

Also Read:  बिहार में 29, 30, 31 मई को भारी बारिश मचाएगी तबाही, इन जिलों में IMD ने जारी की चेतावनी

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन