दरभंगा में बारिश का कमबैक, किसानों को फसल बचाने की सलाह

तेज बारिश में छाता लेकर जाती महिला
Darbhanga Weather: दरभंगा में कल यानी 4 मई को मौसम बदलने वाला है. बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना जताई गई है. तापमान में गिरावट से राहत मिलेगी, लेकिन लोगों और किसानों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है. पढ़ें लेटेस्ट अपडेट…
Darbhanga Weather: दरभंगा में 4 मई को मौसम अचानक बदल सकता है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, जिले के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है और मौसम सुहाना हो सकता है.
तापमान का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. बारिश के चलते वातावरण में नमी बढ़ेगी और लोगों को थोड़ी ठंडक महसूस होगी.
गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी
हालांकि, इस बदलते मौसम के साथ खतरा भी बना रहेगा. विभाग ने गरज-चमक और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जो आम जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं.
लोगों और किसानों के लिए जरूरी सलाह
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें. खासकर पेड़ों, बिजली के खंभों और जर्जर मकानों के नीचे खड़े होने से बचें. वहीं किसानों को अपनी कटी हुई फसलों को सुरक्षित जगह पर रखने की सलाह दी गई है, ताकि नुकसान कम हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










