दरभंगा में घर की छत पर सोलर लगाने वालों को क्या होगा फायदा? जानिए सरकार की नई पहल

Updated:
विज्ञापन

घर पर सोलर पैनल लगाता मिस्त्री (AI जेनरेटेड)

दरभंगा अब पीएम सूर्य घर योजना के सिटी एक्सेलेरेटर प्रोग्राम का हिस्सा बन गया है. इससे शहर में घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने को बढ़ावा मिलेगा और उपभोक्ताओं को तकनीकी सहायता के साथ सौर ऊर्जा अपनाने की प्रक्रिया में सहूलियत मिलेगी.

विज्ञापन

दरभंगा सूर्य घर योजना: केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत संचालित सिटी एक्सेलेरेटर प्रोग्राम में दरभंगा को शामिल किया गया है. इसके साथ ही गया, मुंगेर और भागलपुर भी इस कार्यक्रम से जुड़ गए हैं. अब दरभंगा में रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देने और लोगों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए तकनीकी मदद मिलने की राह आसान होगी.

पहले तीन शहरों में चल रहा था कार्यक्रम

बिहार में सिटी एक्सेलेरेटर प्रोग्राम पहले से पटना, मुजफ्फरपुर और नालंदा में संचालित है. दरभंगा, गया, मुंगेर और भागलपुर के शामिल होने के बाद अब राज्य के कुल सात शहर इस कार्यक्रम का हिस्सा बन गए हैं.

कार्यक्रम का उद्देश्य शहरों में घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने को बढ़ावा देना है. इसके लिए नगर निगम और बिजली वितरण कंपनियों को तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा.

कर्मियों और वेंडरों को मिलेगा प्रशिक्षण

सिटी एक्सेलेरेटर प्रोग्राम के तहत सोलर लगाने से जुड़ी प्रक्रिया को आसान बनाने पर भी जोर दिया जाएगा. संबंधित कर्मियों और अधिकृत वेंडरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर लगाने में कम परेशानी हो.

इससे अधिक से अधिक परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़ने और शहरों में स्वच्छ ऊर्जा का इस्तेमाल बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है.

संजय सरावगी ने बताया महत्वपूर्ण उपलब्धि

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने दरभंगा को कार्यक्रम में शामिल किए जाने को मिथिला के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि दरभंगा को इस कार्यक्रम में शामिल कराने के लिए उन्होंने राज्य के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल से विशेष आग्रह किया था.

इसके बाद राज्य सरकार ने छह जुलाई को केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय को पत्र भेजकर दरभंगा समेत अन्य शहरों को कार्यक्रम में शामिल करने की अनुशंसा की थी. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इसकी स्वीकृति की जानकारी दी.

बिजली बिल घटने और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की उम्मीद

संजय सरावगी ने कहा कि कार्यक्रम के विस्तार से दरभंगा में सौर ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा. इससे लोगों के बिजली बिल में कमी आने के साथ स्वच्छ ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने दरभंगा को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में भी इसे मददगार बताया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार के प्रति आभार जताया.

यह भी पढे़ं:

दरभंगा एयरपोर्ट पर तेजी से चल रहा नया टर्मिनल का काम, 5 एयरोब्रिज और 40 चेक-इन काउंटर होंगे


विज्ञापन
सतीश कुमार

लेखक के बारे में

By सतीश कुमार

26 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय हैं. साहित्य, संस्कृति, कला तथा खेल गतिविधियों में इनकी विशेष अभिरुचि है. ये पत्रकारिता के बदलते स्वरूप को समय की मांग समझते हैं, जबकि प्रिंट को उसकी मूल आत्मा मानते हैं. साहित्य, संस्कृति, कला तथा खेल गतिविधियों में इनकी विशेष अभिरुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन