Darbhanga: पंचायत स्तर पर लगेगा ई-केवाईसी शिविर, पेंशनधारियों को राहत

Published by :Sarfaraz Ahmad
Published at :04 May 2026 3:40 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga pension eKYC camp CSC Bihar

प्रतीकात्मक तस्वीर

अब पंचायत में ही होगा पेंशन का ई-केवाईसी… जानिए कैसे मिलेगा फायदा और क्या है नियम…

विज्ञापन

Darbhanga News: जिले के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लिए राहत भरी खबर है. जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर लंबित जीवन प्रमाणीकरण (ई-केवाईसी) को पूरा करने के लिए सभी पंचायतों और वार्डों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं. इन शिविरों की शुरुआत 30 अप्रैल से हो चुकी है और अगले कुछ सप्ताह तक अभियान जारी रहेगा.

जिले में कुल 4,54,758 पेंशनधारियों में से अब तक 3,62,751 का ई-केवाईसी पूरा हो चुका है, जबकि करीब 91,929 लाभार्थियों का सत्यापन अभी बाकी है. इसी को ध्यान में रखते हुए यह विशेष पहल की गई है.

निःशुल्क होगा प्रमाणीकरण

प्रशासन के अनुसार, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से ई-केवाईसी पूरी तरह मुफ्त किया जाएगा. जिन लाभार्थियों का बायोमैट्रिक सत्यापन (फिंगरप्रिंट या आइरिस) नहीं हो पाएगा, उनका भौतिक सत्यापन किया जाएगा. सभी बीडीओ, नगर आयुक्त और कार्यपालक पदाधिकारियों को रोस्टर बनाकर कर्मियों की तैनाती करने का निर्देश दिया गया है.

पेंशन के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में केवल उन्हीं पेंशनधारियों को भुगतान किया जाएगा, जिनका जीवन प्रमाणीकरण पूरा होगा. इसलिए सभी लाभार्थियों से जल्द ई-केवाईसी कराने की अपील की गई है.

गर्मी को देखते हुए विशेष व्यवस्था

भीषण गर्मी को देखते हुए शिविर पंचायत सरकार भवन या अन्य सरकारी भवनों में लगाए जा रहे हैं. यहां पेयजल, पंखा और बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बुजुर्गों को किसी तरह की परेशानी न हो.

मृत पेंशनधारियों की पहचान भी होगी

इस अभियान के तहत मृत पेंशनधारियों को चिह्नित कर पोर्टल पर ‘डेथ मार्क’ किया जाएगा. यदि किसी मृत व्यक्ति के खाते में पेंशन गई है, तो उसकी वसूली भी की जाएगी.

हेल्पलाइन नंबर जारी

किसी भी जानकारी या सहायता के लिए पेंशनधारी राज्यस्तरीय टोल-फ्री नंबर 1800-345-62-62 पर सोमवार से शनिवार, सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं.

दरभंगा से राजकुमार रंजन की रिपोर्ट

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन