दरभंगा: कृष्ण नगर इलाके में आज 5 घंटे बिजली रहेगी गुल, एलटी लाइन शिफ्टिंग का काम शुरू

सांकेतिक तस्वीर
Darbhanga News: सैदनगर फीडर में सोमवार को एलटी लाइन शिफ्टिंग के कारण सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी. इससे कृष्ण नगर और मुख्य रोड इलाके के उपभोक्ता प्रभावित होंगे. जानिए कब से कब तक गुल रहेंगी बिजली…
दरभंगा से संतोष कुमार मंडल की रिपोर्ट
Darbhanga News: सोमवार को जेल बिजली उपकेंद्र के सैदनगर फीडर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी. विभाग द्वारा एलटी लाइन शिफ्टिंग का काम किए जाने को लेकर यह निर्णय लिया गया है. इसके तहत सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक यानी कुल 5 घंटे बिजली गुल रहेगी. इससे दो ट्रांसफार्मर से जुड़े सैकड़ों उपभोक्ता सीधे तौर पर प्रभावित होंगे.
एलिवेटेड पथ निर्माण को लेकर शिफ्ट होगी बिजली लाइन
विद्युत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, गावर एजेंसी द्वारा शहर में एलिवेटेड पथ निर्माण का कार्य कराया जा रहा है. इसी निर्माण कार्य के तहत विश्वकर्मा मंदिर से लेकर होंडा एजेंसी तक एलटी लाइन को शिफ्ट किया जाना है. इस तकनीकी कार्य को सुरक्षित और सुचारू रूप से पूरा करने के लिए बिजली आपूर्ति काटी जाएगी.
इन इलाकों के उपभोक्ता रहेंगे प्रभावित, विभाग ने की अपील
इस शटडाउन के कारण कृष्ण नगर का पूरा इलाका और विश्वकर्मा मंदिर से होंडा एजेंसी तक मुख्य रोड से जुड़े सभी घरों व दुकानों की बत्ती गुल रहेगी. विद्युत विभाग ने प्रभावित क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती के निर्धारित समय से पहले ही अपने पानी भरने जैसे सभी जरूरी काम निपटा लें और इस विकास कार्य में विभाग का सहयोग करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










