दरभंगा: बढ़ते अपराध और बेरोजगारी के खिलाफ जाले में राजद का धरना, बेरोजगारी को सौंपा ज्ञापन
Published by : Purushottam Kumar Updated At : 09 Jun 2026 6:27 PM
सांकेतिक तस्वीर
Darbhanga News: जाले प्रखंड मुख्यालय पर राजद कार्यकर्ताओं ने बढ़ते अपराध, बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था और किसानों की समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया तथा मांगों से संबंधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। जानिए खबर विस्तार से…
दरभंगा के जाले से केशवेन्द्र प्रताप ठाकुर की रिपोर्ट
Darbhanga News: राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव तथा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर सोमवार को जाले प्रखंड मुख्यालय में राजद कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. धरना के माध्यम से बढ़ते अपराध, बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, महिलाओं पर अत्याचार और किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध नहीं होने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष माझी पासवान ने की.
सरकार की नीतियों पर साधा निशाना
धरना सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है. युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे हैं, जबकि शिक्षा व्यवस्था भी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है. उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध नहीं होने से खेती प्रभावित हो रही है.
नेताओं ने रखी अपनी बात
सभा को युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष लोकेश यदुवंशी, अमरजीत यादव, लालबाबू साह, रोशन झा, कमलेश निषाद, मोहम्मद इरशाद और उपेंद्र राय सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया. सभी नेताओं ने जनहित के मुद्दों पर सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की और कहा कि आम जनता की समस्याओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
धरना समाप्त होने के बाद राजद के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा. नेताओं ने कहा कि यदि जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और व्यापक करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










