दरभंगा: कुर्की-जब्ती शुरू होते ही अपहरण कांड का आरोपी पहुंचा थाने, किया सरेंडर

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News minor-girl-kidnapping-accused-surrenders-after-attachment-action-in-keoti

प्रतीकात्मक फोटो

Darbhanga News: केवटी में नाबालिग अपहरण मामले के फरार आरोपी पर कुर्की-जप्ती की कार्रवाई शुरू होते ही उसने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी शुरू कर दी है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

दरभंगा के केवटी से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Darbhanga News: नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर शुरू की गई कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के बाद मामले में नया मोड़ आ गया. पुलिस दबाव बढ़ते ही मुख्य आरोपी ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया. इस घटनाक्रम के बाद इलाके में मामले को लेकर चर्चा तेज है.

न्यायालय के आदेश पर हुई कुर्की-जब्ती

दरभंगा जिले के केवटी थाना क्षेत्र के दोमे गांव में पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में न्यायालय के निर्देश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. बताया गया कि मामले के आरोपी नीतिश कुमार यादव लंबे समय से फरार चल रहा था और अदालत में भी उपस्थित नहीं हो रहा था. इसके बाद न्यायालय ने उसके खिलाफ कुर्की-जप्ती का आदेश जारी किया.

पुलिस कार्रवाई के बाद आरोपी ने किया सरेंडर

पुलिस टीम ने आरोपी के घर पहुंचकर कानूनी प्रक्रिया के तहत कुर्की-जब्ती की कार्रवाई शुरू की. इसी बीच कार्रवाई का दबाव बढ़ने पर मुख्य आरोपी नीतिश कुमार यादव रविवार रात स्वयं केवटी थाना पहुंच गया और आत्मसमर्पण कर दिया. आरोपी के थाने में उपस्थित होने के बाद पुलिस ने जब्त किए गए सामान की आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की और उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया.

स्वास्थ्य जांच के बाद भेजा जाएगा जेल

केवटी थानाध्यक्ष सदन राम ने बताया कि आरोपी को सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, केवटी रनवे में चिकित्सीय जांच के लिए ले जाया जाएगा. स्वास्थ्य परीक्षण पूरा होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जाएगी. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई नियमानुसार जारी रहेगी.

पुलिस ने दी सख्त संदेश

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने वाले और फरार आरोपियों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. कानून से बचने की कोशिश करने वालों को किसी भी हाल में राहत नहीं मिलेगी.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन