दरभंगा: केवटी अस्पताल में एक्स-रे ठप, निजी जांच केंद्रों की बढ़ी कमाई

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News keoti-chc-xray-service-shut-patients-facing-problems

केवटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

Darbhanga News: दरभंगा के केवटी सीएचसी में दो सप्ताह से एक्स-रे सेवा बंद है. मरीजों को निजी जांच केंद्रों पर महंगे दाम में एक्स-रे कराना पड़ रहा है. अस्पताल प्रशासन ने खराब पार्ट्स को पटना भेजकर जल्द सेवा बहाल करने का दावा किया है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

दरभंगा के केवटी से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Darbhanga News: दरभंगा जिले के केवटी प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले दो सप्ताह से एक्स-रे सेवा बंद पड़ी है. इससे अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. डॉक्टरों द्वारा जांच लिखे जाने के बाद मरीजों को मजबूरन निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है, जहां उनसे प्रति एक्स-रे 300 रुपये तक वसूले जा रहे हैं.

निजी जांच केंद्रों पर बढ़ा बोझ

सीएचसी में एक्स-रे सेवा ठप होने के कारण मरीजों को अस्पताल से बाहर जाकर जांच करानी पड़ रही है. खासकर गरीब, दिव्यांग और असहाय मरीजों को ज्यादा परेशानी हो रही है. निजी जांच घरों में अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है.

सड़क हादसों के मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी

एनएच 527 बी पर अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं. ऐसे में दुर्घटना में घायल मरीजों, मारपीट के मामलों और टीबी समेत अन्य बीमारियों के मरीजों को एक्स-रे की जरूरत पड़ती है. लेकिन सेवा बंद रहने से मरीजों को काफी दूर निजी केंद्रों तक जाना पड़ रहा है.

रोजाना पहुंचते हैं करीब 200 मरीज

सीएचसी केवटी रनवे अस्पताल में सामान्य दिनों में करीब 200 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं. इनमें दो दर्जन से अधिक मरीजों को एक्स-रे कराने की सलाह दी जाती है. लेकिन मशीन खराब रहने से मरीजों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है.

खराब पार्ट्स के कारण सेवा बंद

जानकारी के अनुसार बिजली सप्लाई से जुड़ा एक पार्ट खराब हो जाने के कारण एक्स-रे सेवा ठप पड़ी है. अस्पताल के दो एक्स-रे टेक्नीशियन फिलहाल बिना काम के बैठे हैं.

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निर्मल कुमार लाल ने बताया कि खराब पार्ट्स को मरम्मत के लिए पटना भेजा गया है. उन्होंने कहा कि जल्द ही एक्स-रे सेवा फिर से शुरू कर दी जाएगी.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन