Darbhanga News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार की डिक्की से प्रतिबंधित कोडीन सिरप बरामद, पांच गिरफ्तार

Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 03 Jun 2026 6:48 PM

विज्ञापन

कार की डिक्की से प्रतिबंधित कोडीन सिरप बरामद, पांच गिरफ्तार

Darbhanga News:दरभंगा के बिरौल में जमीनी विवाद की जांच करने गई पुलिस ने कार से 1 लीटर प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप बरामद किया है . इस मामले में पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है .

विज्ञापन

दरभंगा के बिरौल से शंकर सहनी की रिपोर्ट

Darbhanga News: दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है.यहां जमीनी विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस के हाथ अचानक नशे के सौदागर लग गए.पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया है.इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है.

जमीनी विवाद सुलझाने गई थी पुलिस, पकड़े गए नशा तस्कर

यह घटना 2 जून 2026 की दोपहर की है.बिरौल थाना के सब-इंस्पेक्टर (SI) गजेंद्र लाल उपाध्याय गश्त पर थे.इसी दौरान सूचना मिली कि पंजाब नेशनल बैंक (PNB) शाखा बिरौल के पास वासुदेव पंडित की एक विवादित जमीन पर, धारा 163 लागू होने के बावजूद राजेश नायक नामक व्यक्ति 15-20 लोगों के साथ जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहा है.जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद भीड़ तितर-बितर होने लगी.इसी बीच एक कार में बैठे चार लोग तेजी से भागने का प्रयास करने लगे.संदेह होने पर पुलिस ने गाड़ी को घेराबंदी कर रोक लिया और उसमें सवार लोगों को थाने ले आई.

कार की डिक्की से बरामद हुआ प्रतिबंधित कफ सिरप

थानाध्यक्ष चंद्रमणि के निर्देश पर जब जब्त वाहन की सघन तलाशी ली गई, तो उसकी डिक्की में रखे एक लाल रंग के थैले से 100 एमएल की 10 बोतलें प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद हुईं.कुल 1 लीटर सिरप जब्त किया गया.मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए औषधि निरीक्षक अर्चना कुमारी को बुलाया गया, जिन्होंने जांच के बाद पुष्टि की कि यह पूरी तरह प्रतिबंधित नशीला कफ सिरप है.आरोपियों के पास इस दवा का कोई वैध बिल या डॉक्टर का पर्चा नहीं था.

बहादुरपुर के रहने वाले हैं पांचों आरोपी, जांच में जुटी पुलिस

पकड़े गए आरोपियों की पहचान कार चालक बबलू चौधरी, प्रवीण कुमार, सत्यनारायण राय, सूरज कुमार और मुनीन्द्र कुमार झा के रूप में हुई है . ये सभी बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं.पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये सभी प्रवीण कुमार के कहने पर दरभंगा से बिरौल आए थे . पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि क्या जमीनी विवाद की आड़ में कफ सिरप की बड़ी तस्करी की जा रही थी . पुलिस ने मामला दर्ज कर गाड़ी को भी जब्त कर लिया है .

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन