दरभंगा: खेत बचाओ अभियान के तहत किसान जागरूकता कार्यक्रम, वैज्ञानिक खेती पर दिया गया जोर

Published by : Sarfaraz Ahmad Updated At : 03 Jun 2026 5:07 PM

विज्ञापन

किसान जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद किसान और कृषि विशेषज्ञ

दरभंगा के जाले में खेत बचाओ अभियान के तहत किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. किसानों को प्राकृतिक खेती, मिट्टी संरक्षण और नाबार्ड योजनाओं की जानकारी दी गई. पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

जाले, दरभंगा से केशवेन्द्र प्रताप ठाकुर की रिपोर्ट

Darbhanga News: कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा खेत बचाओ अभियान के तहत जाले प्रखंड के देवड़ा पंचायत के मानम खेदू गांव में एक दिवसीय किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य मिट्टी की सेहत को बेहतर बनाना, वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति किसानों को जागरूक करना था.

मिट्टी की उर्वरता बचाने पर जोर

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. दिव्यांशु शेखर ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अनियंत्रित उपयोग से मिट्टी की उर्वरता प्रभावित हो रही है. उन्होंने किसानों से संतुलित खेती अपनाने और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) तथा पैक्स के गठन में सहयोग करने की अपील की.

नाबार्ड योजनाओं की दी जानकारी

मुख्य अतिथि डीडीएम नाबार्ड डॉ. राजनंदिनी ने किसानों को नाबार्ड की विभिन्न योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड और समूह आधारित विपणन की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि किसान एफपीओ और पैक्स के माध्यम से अपने उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध करा सकते हैं.

प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील

कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कुमार विश्वकर्मा ने किसानों को रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से बचने की सलाह दी. उन्होंने जैविक खाद, वर्मीकंपोस्ट और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया. वहीं इंजीनियर निधि कुमारी ने आधुनिक तकनीकों के उपयोग से लागत घटाने और उत्पादन बढ़ाने की जानकारी दी.

वैज्ञानिक डॉ. पूजा कुमारी ने संतुलित उर्वरक प्रबंधन और मिट्टी जांच के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती को अपनाने की सलाह दी.

130 किसानों ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में 115 महिला एवं 15 पुरुष किसानों सहित कुल 130 किसानों ने भाग लिया. इस दौरान प्रगतिशील किसान मनोज पुरी, मुकेश कुमार, अप्पू कुमार समेत कई किसान मौजूद रहे.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन