दरभंगा: भूसा घर से निकलने लगीं शराब की बोतलें, गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News biraul-police-seize-265-litres-illegal-foreign-liquor

जब्त शराब के साथ पुलिस

Darbhanga News: दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने रोहार गांव से 265 लीटर पंजाब निर्मित विदेशी शराब बरामद की. गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई में 32 कार्टन शराब जब्त हुई. आरोपी फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

दरभंगा के बिरौल से शंकर सहनी की रिपोर्ट

Darbhanga News: दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. गुप्त सूचना के आधार पर रोहार गांव में छापेमारी कर पुलिस ने भूसा घर में छिपाकर रखी गई पंजाब निर्मित शराब को जब्त किया. कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

गुप्त सूचना पर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रोहार गांव निवासी संतोष मिश्र के पुत्र सत्यम मिश्र उर्फ चुन्नू बौआ के भूसा घर में अवैध शराब रखी गई है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छापेमारी की.

भूसा घर से मिली भारी मात्रा में शराब

तलाशी के दौरान पुलिस ने 32 कार्टन विदेशी शराब बरामद की. इसमें 180 एमएल की कुल 527 बोतलें एक ब्रांड की और 950 बोतलें दूसरे ब्रांड की मिलीं. कुल मिलाकर 265.86 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई.

पंजाब से बिहार लाई गई थी शराब

पुलिस के अनुसार बरामद सभी बोतलों पर ‘पंजाब में बिक्री हेतु’ लिखा हुआ था. इससे स्पष्ट है कि शराब तस्करी कर बिहार लाई गई थी. बिहार में शराबबंदी लागू होने के कारण इसका भंडारण और बिक्री पूरी तरह गैरकानूनी है.

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

पुलिस ने आरोपी सत्यम मिश्र उर्फ चुन्नू बौआ के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है. हालांकि छापेमारी के दौरान आरोपी फरार हो गया. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है.

लोगों से सहयोग की अपील

थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील की कि अवैध शराब कारोबार की सूचना तुरंत पुलिस को दें. सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन