दरभंगा: यज्ञ मेले की भगदड़ में फंसे युवक को दोषमुक्त करने की मांग, मां ने लगायी गुहार

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News bhindua-yagya-fair-case-mother-seeks-fair-probe-for-son-kusheshwarsthan

यज्ञ मेला

Darbhanga News: भिन्डुआ यज्ञ मेले में दर्ज मामले में नामजद युवक की मां ने एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की है. उन्होंने बेटे को निर्दोष बताते हुए कहा कि उसे केवल संदेह के आधार पर आरोपी बनाया गया है, जिससे उसके भविष्य पर असर पड़ सकता है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

दरभंगा कुशेश्वरस्थान पूर्वी से संतोष पोद्दार की रिपोर्ट

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान पूर्वी में भिन्डुआ महाविष्णु यज्ञ मेले के दौरान दर्ज एक आपराधिक मामले को लेकर नया मोड़ सामने आया है. मामले में नामजद युवक की मां ने वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से गुहार लगाते हुए अपने बेटे को निर्दोष बताया है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. उनका कहना है कि उनके पुत्र को केवल संदेह के आधार पर मामले में फंसा दिया गया है.

एसएसपी को सौंपा आवेदन

कुशेश्वरस्थान निवासी राजकुमारी देवी ने एसएसपी को दिए आवेदन में कहा है कि उनके पुत्र गोलू कुमार का भिन्डुआ गांव में आयोजित महाविष्णु यज्ञ मेले में हुई घटना से कोई संबंध नहीं है. उनके अनुसार, गोलू केवल मेला देखने गया था. इसी दौरान मेले में अचानक भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसके बाद कुछ लोगों ने संदेह के आधार पर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

बिना पर्याप्त जांच के कार्रवाई का आरोप

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि पुलिस ने पर्याप्त जांच-पड़ताल किए बिना गोलू कुमार को कुशेश्वरस्थान थाना कांड संख्या 147/26 में नामजद कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. परिजनों का कहना है कि युवक को केवल शक के आधार पर आरोपी बना दिया गया, जबकि उसके खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं है.

करियर पर पड़ सकता है असर

राजकुमारी देवी ने बताया कि उनका पुत्र पढ़ाई-लिखाई करने वाला युवक है. वह हाल ही में बीएसएफ की शारीरिक दक्षता परीक्षा पास कर चुका है और वर्तमान में एसएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा है. ऐसे में इस मामले में नाम आने से उसके भविष्य और करियर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.

निष्पक्ष जांच की मांग

परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मामले की दोबारा गहन जांच कराने की मांग की है. उनका कहना है कि निष्पक्ष जांच होने पर सच्चाई सामने आएगी और गोलू कुमार की बेगुनाही साबित हो सकेगी.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन