Darbhanga: प्रेम विवाह के दो साल बाद विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन
Married woman suspicious death case in Darbhanga

कुशेश्वरस्थान थाना

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत के बाद मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के बड़गांव गांव में गुरुवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई. मृतका की पहचान बड़गांव निवासी सुजीत कुमार सिंह की 20 वर्षीय पत्नी मुस्कान देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

जानकारी के अनुसार, मुस्कान देवी की शादी दो वर्ष पूर्व परिवार की सहमति से प्रेम विवाह के रूप में हुई थी. शादी के बाद दोनों का वैवाहिक जीवन सामान्य चल रहा था. करीब छह माह पहले मुस्कान ने एक बेटी को जन्म दिया था.

बेहोशी की हालत में मिली विवाहिता

बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर बाद मुस्कान अपने घर में पलंग से नीचे गिरी हुई बेहोश मिली. उसकी दूधमुंही बच्ची के रोने की आवाज सुनकर सास कमरे में पहुंची, जहां बहू को अचेत अवस्था में पड़ा देख शोर मचाया.

इसके बाद परिवार के लोग आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बेर चौक स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मायके पक्ष ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

घटना की सूचना मिलने पर मृतका की मां रीता देवी और भाई राहुल कुमार मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया.

मृतका की मां के लिखित आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. आवेदन में पति, सास और ससुर को नामजद करते हुए दहेज में दो लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है.

पति हिरासत में, जांच जारी

पुलिस ने मृतका के पति सुजीत कुमार सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन