Darbhanga Airport: दरभंगा-मुंबई रूट पर इंडिगो की एंट्री, 1 दिसंबर से शुरू होगी सीधी विमान सेवा, बुकिंग चालू

Darbhanga airport
Darbhanga Airport: दरभंगा एयरपोर्ट से मुंबई के लिए एक दिसंबर से इंडिगो की सीधी विमान सेवा शुरू हो जायेगी. इसे लेकर बुकिंग प्रारंभ कर दी गयी है. इस तरह से अब व्यस्ततम रूट दरभंगा- मुम्बई पर विमानन कंपनी स्पाइसजेट का वर्चस्व समाप्त हो गया.
Darbhanga Airport: दरभंगा एयरपोर्ट से मुंबई के लिए एक दिसंबर से इंडिगो की सीधी विमान सेवा शुरू हो जायेगी. इसे लेकर बुकिंग प्रारंभ कर दी गयी है. इस तरह से अब व्यस्ततम रूट दरभंगा- मुम्बई पर विमानन कंपनी स्पाइसजेट का वर्चस्व समाप्त हो गया. इंडिगो ने वर्तमान में एक टिकट का दाम 7117 रखा है. विमान दोपहर 1.15 बजे दरभंगा से रवाना होकर शाम 4.10 बजे मुम्बई एयरपोर्ट पहुंचेगा. यात्रा में कुल दो घंटा 55 मिनट लगेंगे.
फिलहाल सप्ताह में चार दिन मिलेगी सेवा
फिलहाल इंडिगो इस रूट में सप्ताह में चार दिन सेवा देगा. रविवार, सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को इंडिगो का विमान दरभंगा- मुंबइ रूट पर उड़ान भरेगा. बताया जा रहा है कि दिल्ली रूट पर भी स्लॉट मिलने का इंडिगो को इंतजार है.
दरभंगा हवाइ अड्डा पर 14 विमानों का हुआ आवागमन
दरभंगा. मंगलवार को दरभंगा से 14 विमानों की आवाजाही हुई. इसमें दिल्ली के लिए तीन जोड़ी, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता व हैदराबाद रूट पर एक जोड़ी विमान सेवा शामिल रही. आज बैंगलुरु को छोड़ विभिन्न रूटों पर विमानों की आवाजाही समय से होने की जानकारी दी गयी. सोमवार को इतने ही विमानों से 1395 लोगों ने आवागमन किया था.
ये भी पढ़े: धनतेरस पर मुजफ्फरपुर को मिला खादी मॉल, उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने किया शुभारंभ
त्योहारों को लेकर स्पाइसजेट ने विमानों की संख्या बढ़ायी
रविवार को इतने ही जहाज में 1567 पैसेंजरों ने सफर किया था. रविवार से दिल्ली रूट पर अतिरिक्त एक जोड़ी व बेंगलुरु रूट पर विमान सेवा बहाल होने से पैसेंजरों की संख्या बढ़ी. दीपावली व छठ को लेकर स्पाइसजेट की ओर से विमानों की संख्या बढ़ायी गयी है. इसका असर यात्रियों की संख्या पर पड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




