Darbhanga : राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए संस्कृतिकर्मी रांची रवाना

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga : राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए संस्कृतिकर्मी रांची रवाना

दरभंगा से 12 सहित मिथिला से कुल 40 जसम के प्रतिनिधियों का जत्था डॉ सुरेन्द्र सुमन के नेतृत्व में शुक्रवार को रवाना हुआ.

विज्ञापन

दरभंगा. संस्कृति मंच का रांची में 12-13 जुलाई को होने जा रहे 17वें राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए दरभंगा से 12 सहित मिथिला से कुल 40 जसम के प्रतिनिधियों का जत्था डॉ सुरेन्द्र सुमन के नेतृत्व में शुक्रवार को रवाना हुआ. डॉ सुमन ने बताया कि दो दिनों तक चलने वाले सम्मेलन में अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज, चर्चित उपन्यासकार रणेन्द्र, आदिवासी फिल्मकार बीजू टोप्पो, कवि महादेव टोप्पो, डॉ नवशरण सिंह, रशीद अली, रूपम मिश्र आदि हिस्सा लेंगे. समीर कुमार, संजय कुमार, अजय कुमार, भोला, दुर्गानंद ठाकुर, दीपक कुमार आदि यहां से सम्मेलन में भाग लेने गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Digvijay Singh

लेखक के बारे में

By Digvijay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन