Darbhanga: बारिश के बावजूद राजस्व महाअभियान शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

राजे पंचायत भवन कार्यालय में गुरुवार को राजस्व महाअभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मनीगाछी. राजे पंचायत भवन कार्यालय में गुरुवार को राजस्व महाअभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बारिश के बावजूद सुबह से ही रैयतों की भीड़ लगी रही. रकवा सुधार, भूस्वामी के नामों में सुधार, नामांतरण, बंटवारा नामांतरण, छुटी हुई जमाबंदी ऑनलाइन करने को लेकर रैयतों ने फार्म जमा किया. दूसरी ओर बहुत सारे ऐसे रैयत हैं, जिन्हें जमाबंदी प्रपत्र नहीं दिया गया है. ऐसे रैयत बिना विपत्र के कैसे अपनी जमीन से संबंधित समस्याओं का शिविर में निदान करा पायेंगे, यह एक गंभीर समस्या बनी हुई है. लोग जमाबंदी प्रपत्र प्राप्त करने के काफी परेशान दिखे. हालांकि सीओ रविकान्त ने बताया कि जिन्हें जमाबंदी प्रपत्र नहीं मिला है,वे लोग अंचल कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं. हालांकि लोगों का कहना है कि प्रपत्र शिविर में नहीं जमा करने पर बाद में अंचल कार्यालय का चक्कर काटना पड़ेगा. इधर डाटा ऑपरेटर सागर कुमार, रजनीश कुमार ने बताया कि शिविर में पांच सौ से अधिक आवेदन पंजीकृत किए जा चुके हैं. समाचार लिखे जाने तक लोगो की लाइन लगी हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन