ePaper

Darbhanga News: साइबर अपराधियों ने खाता से उड़ाया 3.69 लाख रुपये

Updated at : 11 Nov 2025 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: साइबर अपराधियों ने खाता से उड़ाया 3.69 लाख रुपये

Darbhanga News:गंज रघौली निवासी शंकर साहू के पुत्र दीपक कुमार के खाता से साइबर अपराधियों ने तीन लाख 69 हजार रुपये उड़ा लिये.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. कमतौल थाना क्षेत्र के गंज रघौली निवासी शंकर साहू के पुत्र दीपक कुमार के खाता से साइबर अपराधियों ने तीन लाख 69 हजार रुपये उड़ा लिये. मामले को लेकर उनकी ओर से साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी है. साथ ही साइबर थाना में भी आवेदन दिया गया है. पीड़ित का कहना है कि नौ नवंबर की रात उनके मोबइल पर एक मैसेज आया. उनके अनुसार उन्होंने उसे नहीं देखा और न ही टच किया. 10 नवंबर की अहले सुबह उनके खाता से 3.69 लाख रुपये ऑनलाइन गायब हो गये. मोबाइल में मैसेज देखने से यह पता चला. खाता से चार अलग-अलग बैंक खाता में पैसा ट्रांसफर हुआ है. पहले एक लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर हुआ. इसके बाद एक लाख, फिर 99 हजार और अंत में 20 हजार रुपये ट्रांसफर हुए. उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर पर फोन लगाकर शिकायत दर्ज कराने का काफी प्रयास किया. फोन नहीं लगने पर साइबर थाना जाकर साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी. साइबर थाना के अधिकारी ने बताया कि आवेदन मिला है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

मोबाइल हैक कर खाता से रुपये उड़ा रहा साइबर अपराधी

बता दें कि हाल के दिनों में साइबर अपराधी मोबाइल हैक कर राशि उड़ा लेने की घटना को अंजाम दे रहे हैं. कुछ दिन पूर्व केवटी प्रखंड में एक ग्रुप पर एक लिंक शेयर किया गया. माधोपट्टी पंचायत के एक व्यक्ति ने लिंक डाउनलोड करने का प्रयास किया. ऐसा करते उन्हें आभास हुआ कि मोबाइल को हैक कर लिया गया है. वह तत्काल मोबाइल के एक जानकार व्यक्ति के पास पहुंचा. उसने मोबाइल को बंद कर व्यक्ति को लुटने से बचाया. इसी तरह की एक घटना लहेरियासरास थाना क्षेत्र के सैदनगर निवासी एक व्यक्ति के साथ भी हुई. साइबर अपराधियों ने उसके मोबाइल काे हैक कर 30 हजार रुपये उड़ा लिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन