Darbhanga: आठ सूत्री मांगों को लेकर सीपीआइएम कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

सीपीआइएम कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आठ सूत्री मांगों को लेकर अंचल सचिव रामधनी झा के नेतृत्व में अनुमंडल कार्यालय पर धरना- प्रदर्शन किया.
बेनीपुर. सीपीआइएम कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आठ सूत्री मांगों को लेकर अंचल सचिव रामधनी झा के नेतृत्व में अनुमंडल कार्यालय पर धरना- प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारीयों ने मार्च निकालकर अनुमंडल कार्यालय पर प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बहेड़ा थाना के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की. मौके पर अंचल सचिव रामधनी झा ने कहा कि सरकार किसान व गरीबों को ठगने की काम कर रही है. भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन देने के नाम पर भी ठगा जा रहा है. जिसे पर्चा दिया गया है, उसे दखल-दिहानी नहीं दिया जा रहा है. धरना के बाद उन्होंने आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन पदाधिकारी कुमार संभव को सौंपा. इसमें बेनीपुर को सूखाड़ क्षेत्र घोषित करने, नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड छह में नाला व समरसेबल लगाने, खाद्य-सुरक्षा योजना के तहत गरीबों को सड़ा हुआ अनाज देने वाले पदाधिकारी पर कार्रवाई करने आदि मांगें शामिल थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




