धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर माकपा का प्रतिवाद मार्च, पुतला दहन

Updated:
विज्ञापन
पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते सीपीआईएम नेता सत्यनारायण मुखिया। | Prabhat Khabar Network

पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते सीपीआईएम नेता सत्यनारायण मुखिया।

देशव्यापी आह्वान के तहत माकपा बहेड़ी लोकल कमेटी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को प्रतिवाद मार्च निकाला. अटही महुली चौक और सिमरी चौक पर प्रदर्शन कर पुतला फूंका गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: देशव्यापी आह्वान के तहत सोमवार को माकपा बहेड़ी लोकल कमेटी की ओर से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रतिवाद मार्च निकाला गया. अटही महुली चौक और सिमरी चौक पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया. इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई.

Bahedi News: दो स्थानों पर हुई विरोध सभा

प्रतिवाद मार्च के बाद अटही महुली चौक पर आयोजित सभा की अध्यक्षता ध्यानी यादव ने की, जबकि सिमरी चौक पर आयोजित सभा की अध्यक्षता मिथिलेश साह ने की. दोनों स्थानों पर पार्टी नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए शिक्षा व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े मुद्दे उठाए.

लोकतंत्र और जनमुद्दों पर सरकार को घेरा

सभा को संबोधित करते हुए माकपा नेता सत्यनारायण मुखिया ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता पर लगातार हमला कर रही है. उन्होंने कहा कि जनता के ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार जवाबदेही से बच रही है.

21 जुलाई के आंदोलन में शामिल होने की अपील

पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से 21 जुलाई को बहेड़ी प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर प्रस्तावित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन