शिक्षक ध्यान दें: प्रशस्त एप 2.0 पर 31 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, जानें पूरी प्रक्रिया

Updated:
विज्ञापन

शिक्षक ध्यान दें: प्रशस्त एप 2.0 पर 31 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, जानें पूरी प्रक्रिया

दरभंगा जिले के सभी सरकारी और निजी शिक्षकों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया गया है. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने प्रशस्त एप 2.0 पर सभी शिक्षकों का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है. यह ऐप विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान में मदद करेगा.

विज्ञापन

Darbhanga Teachers News: दरभंगा जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया गया है. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने प्रशस्त एप 2.0 पर सभी शिक्षकों का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है. शिक्षकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत 31 जुलाई 2026 तक अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

एनसीईआरटी ने शुरू किया प्रशस्त एप 2.0

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी (समावेशी शिक्षा) गार्गी कुमारी ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किया है.

पत्र के अनुसार, एनसीईआरटी, नई दिल्ली ने 6 जुलाई 2026 को प्रशस्त एप 2.0 लॉन्च किया है. इस ऐप के माध्यम से विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग की जाएगी.

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की होगी पहचान

प्रशस्त एप 2.0 के जरिए विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग कर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (Children with Special Needs) की पहचान की जाएगी. इससे ऐसे बच्चों की जरूरतों को समझने और उनके लिए आवश्यक शैक्षणिक सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.

U-DISE में दर्ज मोबाइल नंबर से करना होगा रजिस्ट्रेशन

निर्देश के अनुसार, सभी शिक्षक निर्धारित लिंक के माध्यम से 31 जुलाई तक पंजीकरण करेंगे. पंजीकरण के दौरान शिक्षकों को यू-डायस में दर्ज मोबाइल नंबर का ही इस्तेमाल करना होगा.

इसके अलावा, सभी शिक्षकों के लिए प्रशस्त एप 2.0 के संचालन से संबंधित वीडियो देखना भी अनिवार्य किया गया है.

15 अगस्त से होगी विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग

पत्र में बताया गया है कि 15 अगस्त से 15 सितंबर 2026 के बीच विद्यालयों में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं की स्क्रीनिंग प्रशस्त एप 2.0 के माध्यम से की जाएगी.

एनसीईआरटी की ओर से पंजीकृत शिक्षकों की जिलावार प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी.

कैंप लगाकर शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने का निर्देश

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि जरूरत के अनुसार विशेष कैंप आयोजित कर शिक्षकों का समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित कराया जाए.

तकनीकी जानकारी या किसी समस्या के लिए राज्य सलाहकार (यूनिसेफ) धर्मवीर सिंह से संपर्क करने का निर्देश दिया गया है.

यह भी पढे़ं: दरभंगा में नया राशन कार्ड बनाने के लिए स्मार्ट PDS पोर्टल शुरू, तकनीकी समस्या से प्रक्रिया प्रभावित


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन