Darbhanga News: पांच साल बाद भी बेनीपुर प्रशासन सरकारी जमीन को नहीं करा सका अतिक्रमणमुक्त

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 22 Sep 2025 5:23 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:लाख कोशिश के बावजूद पांच वर्षों बाद भी बेनीपुर प्रशासन द्वारा अतिक्रमित सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त नहीं करा जाने को लेकर लोगों ने अब जिलाधिकारी का दरवाजा खटखटाया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: बेनीपुर. लाख कोशिश के बावजूद पांच वर्षों बाद भी बेनीपुर प्रशासन द्वारा अतिक्रमित सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त नहीं करा जाने को लेकर लोगों ने अब जिलाधिकारी का दरवाजा खटखटाया है. आवेदन देकर जमीन को खाली कराने की गुहार लगाई है. मामला बेनीपुर अनुमंडल मुख्यालय से सटे बेनीपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 बहेड़ा अंतर्गत सुमन रेडीमेड के सामने त्रिमुहानी पर अवस्थित सरकारी जमीन से जुड़ा है. मालूम हो इस भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए स्थानीय लोग वर्ष 2020 से ही प्रयासरत हैं. इस मामले में तत्कालीन अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा तत्कालीन अंचलाधिकारी को मामले में समुचित कार्रवाई का आदेश दिया था, परंतु इस पर अमल नहीं किया गया. पुनः ग्रामीणों द्वारा बेनीपुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन दिया गया. इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर एसडीओ से गुहार लगाई. यहां भी आश्वासन के अलावा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. इसके बाद मजबूरन लोगों ने अब कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को आवेदन देकर अनुरोध किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन