डूबने से जान गंवाने वाले चार लोगों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की सहायता

Updated:
विज्ञापन

आश्रितों को चेक सौंपते विधायक अतिरेक कुमार

कुशेश्वरस्थान में डूबने से जान गंवाने वाले चार मृतकों के आश्रितों को विधायक अतिरेक कुमार ने आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से चार-चार लाख रुपये का चेक सौंपा।

विज्ञापन

Disaster Relief: कुशेश्वरस्थान एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में डूबने से हुई मौत के मामलों में मृतकों के आश्रितों को बुधवार को आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि का चेक वितरित किया गया.

दोनों प्रखंड मुख्यालयों में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में विधायक अतिरेक कुमार ने लाभुकों को सहायता राशि के चेक सौंपे.

इन परिवारों को मिली सहायता राशि

कुशेश्वरस्थान प्रखंड में अकोनमा गांव के मृतक आनंद कुमार के पिता मिलन यादव तथा डुबहा गांव के मृतक श्याम सुंदर कुमार के पिता इंद्र नारायण यादव को चार-चार लाख रुपये का चेक दिया गया.

वहीं कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड सभागार में जिरौना गांव के मृतक सिकंदर मुखिया के पिता विलास मुखिया तथा श्रीपुर गोबराही गांव के मृतक राज किशोर राय की मां पूजा देवी को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई.

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कुशेश्वरस्थान में आयोजित कार्यक्रम में डीसीएलआर मयंक सिंह, जदयू जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार झा, प्रमुख हीरा प्रसाद सिंह, बीडीओ चंदन कुमार, 20 सूत्री अध्यक्ष राज कुमार राय, आरओ आयुषी ठाकुर, भाजपा अध्यक्ष घनश्याम चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे.

वहीं कुशेश्वरस्थान पूर्वी में एसडीओ शशांक राज, प्रमुख अंजनी भारती, बीडीओ प्रभा शंकर मिश्रा, सीओ राकेश रोशन भारती और भाजपा मंडल अध्यक्ष रौशन कुमार राय सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: नवंबर में सकरी और रैयाम चीनी मिल के उद्घाटन का दावा, विधायक ने की घोषणा


विज्ञापन
सुधीर कुमार चौधरी

लेखक के बारे में

By सुधीर कुमार चौधरी

सुधीर कुमार चौधरी 17 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं. सामाजिक, राजनीतिक, अपराध व धर्म-संस्कृति जैसे विषयों पर इनकी पैनी नजर रहती है और वे इन बीट्स पर सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन