Darbhanga News: बच्चे देश के भविष्य, उन्हें सुरक्षित वातावरण देंगे तो समाज बनेगा और अधिक सशक्त एवं उन्नत

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News: कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर न्याय प्रणाली को अधिक परिणामकारी बनाना तथा बाल संरक्षण तंत्र को सुदृढ़ करना था.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. समाहरणालय में विशेष किशोर पुलिस इकाई एवं बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारियों सहित बाल संरक्षण से जुड़े हितधारकों के लिए उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर न्याय प्रणाली को अधिक परिणामकारी बनाना तथा बाल संरक्षण तंत्र को सुदृढ़ करना था. शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गोपाल मिश्र, डीएम कौशल कुमार, एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलारेड्डी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जुनेद आलम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. संचालन प्रधान दंडाधिकारी, किशोर न्याय परिषद मोहिनी कुमारी कर रही थी. जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि यह प्रशिक्षण पुलिस पदाधिकारियों को बाल सुरक्षा एवं संरक्षण की संवेदनशीलताओं से अवगत कराने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं. यदि हम उन्हें सुरक्षित वातावरण एवं उचित संरक्षण प्रदान करेंगे, तो हमारा समाज और अधिक सशक्त एवं उन्नत बनेगा. कहा कि विधि विरुद्ध गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले बच्चों के प्रति संवेदनशील एवं सुधारात्मक दृष्टिकोण अपनाना अनिवार्य है. यूनिसेफ के मास्टर ट्रेनर अजय कुमार झा एवं राकेश कुमार ने विस्तार से प्रशिक्षण दिया. कार्यक्रम में सभी हितधारकों के बीच समन्वय, संवेदनशीलता एवं विधिक समझ को बढ़ावा देने के साथ ही बाल संरक्षण संरचनाओं को और प्रभावी बनाने की दिशा में निर्णय लिया गया. मौके पर कई अधिकारी एवं बाल संरक्षण कार्य से जुड़े विशेषज्ञ उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन