Darbhanga:मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ किया.

विज्ञापन

कुशेश्वरस्थान पूर्वी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ किया. इस योजना के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रथम किस्त के रूप में 10-10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गयी. बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु ने बताया कि लाइव प्रसारण कार्यक्रम में जीविका समूह समेत अन्य महिलाएं शामिल थी. वहीं जीविका के प्रखंड समन्वयक अन्नू कुमारी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना एवं रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है. उन्होंने बताया कि प्रखंड के 11 हजार 920 महिलाओं को इस योजना के तहत प्रथम किस्त के रूप में 10-10 हजार रुपये दिए गए हैं. मौके पर कार्यपालक सहायक नितेश कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक गुड्डू कुमार यादव के अलावा जीविका दीदी, गैर जीविका दीदी सहित सैकड़ो महिलाएं, विकास मित्र, स्वच्छता कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन