बंद पड़े घर की छत से बरामद हुआ युवक का शव
बंद पड़े आवासीय घर की छत पर शनिवार की रात्रि में अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ.
घनश्यामपुर. थाना क्षेत्र के कसरोर गांव स्थित उदय चंद्र झा के बंद पड़े आवासीय घर की छत पर शनिवार की रात्रि में अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ. घटनास्थल की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अजित कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. मृतक की शिनाख्त के लिए पड़ोसियों से पूछताछ कि, परंतु पहचान नही हो सकी. थानाध्यक्ष ने बंद पड़े घर की गहन जांच की. बताया जाता है कि मोबाइल से बात करते हुए पड़ोस की एक महिला अपने घर की छत पर गयी तो उसकी नजर बगल के छत पड़ी लाश पर पड़ी. इसके बाद यह बात फैल गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि लाश एक सप्ताह की लग रही है. सीएफएसएल की टीम आने के बाद ही लाश को सुबह में पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा जाएगा. इधर घटना स्थल पर दो चौकीदार की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. यह घटना गाँव मे एवं आसपड़ोस के गांव आग की तरह फैल गयी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए