हाइस्कूलों में छात्रों की 50 प्रतिशत से कम उपस्थिति पर हेड मास्टरों का कटेगा वेतन

Updated at : 19 May 2024 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News :

स्कूलों के निरीक्षण में छात्रों की 50 प्रतिशत से कम उपस्थिति पर प्रधानाध्यापक के उस दिन का वेतन काट लिया जायेगा.

विज्ञापन

दरभंगा. स्कूलों के निरीक्षण में छात्रों की 50 प्रतिशत से कम उपस्थिति पर प्रधानाध्यापक के उस दिन का वेतन काट लिया जायेगा. साथ ही 50 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित होने तक प्रतिदिन शाम पांच बजे डीइओ कार्यालय में हेड मास्टर की हाजिरी लगेगी. स्कूलों में 75 प्रतिशत से अधिक छात्रों की उपस्थिति आवश्यक है. डीइओ समर बहादुर सिंह ने माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाें की बैठक में इसे लेकर कई निर्देश दिये हैं. रुटिंग के अनुसार वर्ग कक्ष संचालन. मिशन दक्ष के बच्चों की पढ़ाई तथा विशेष कक्षा संचालन में सभी शिक्षकों का उपयोग, जिस संकाय में नामांकन नहीं है अथवा कम बच्चे हैं, उसके शिक्षकों को दूसरे विषय की कक्षा लेने अथवा विशेष कक्षा लेने का निर्देश दिया है. अतिरिक्त शिक्षकों को पोषक क्षेत्र के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय में मिशन दक्ष कक्षा के संचालन में सहयोग करना है. डीइओ ने सभी हाइ स्कूलों के एचएम को इन निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है. सुबह छह बजे तक भेजना होगा शिक्षकों का समूह फोटो डीइओ ने प्रत्येक कार्य दिवस में सभी एचएम को सुबह छह बजे तक शिक्षक उपस्थिति पंजी एवं उपस्थित शिक्षकों का समूह फोटो रियल टाइम एवं नोट कैम से खींचकर बीआरसी के संबंधित पदाधिकारी अथवा कर्मी को उपलब्ध कराने को कहा है. सभी शिक्षकों को प्रतिदिन अनिवार्य रूप से पाठ-टीका एवं पाठ-योजना तैयार करना है. आइसीटी लैब से सामग्री चोरी हुई तो एचएम से वसूला जायेगा रूपया उच्च विद्यालयों में आइसीटी लैब लगाया जायेगा. इसके फर्नीचर का निर्माण छात्र कोष एवं विकास कोष की राशि से किया जायेगा. जहां छात्र कोष एवं विकास कोष की राशि नहीं होगी. वहां के एचएम इसकी मांग समग्र शिक्षा अभियान के डीपीओ से करेंगे. अगर आइसीटी लैब से सामान की चोरी होती है, तो रात्रि प्रहरी पर प्राथमिक होगी एवं प्रधानाध्यापक से राशि की वसूली की जायेगी. प्रतिदिन वर्ग कक्ष विद्यालय परिसर की सफाई आवश्यक विद्यालय के वर्ग कक्ष एवं परिसर की सफाई प्रतिदिन की जानी है. जिन विद्यालयों में हाउस कीपिंग वाले नहीं आते हैं, उनमें प्रधानाध्यापक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत साफ सफाई करायेंगे. सभी छात्रों का बनेगा आधार कार्ड डीइओ ने विद्यालय में शत-प्रतिशत छात्रों के पास आधार कार्ड को अनिवार्य बताया है. प्रखंड के चिह्नित केंद्र के माध्यम से छात्र-छात्राओं का आधार कार्ड बनवाने का निर्देश दिया है. विद्यालय में गृह कार्य का मूल्यांकन, साप्ताहिक एवं मासिक परीक्षा की कॉपी का मूल्यांकन किये जाने को कहा है. शौचालय में रनिंग वाटर सुविधा एवं टाइल्स लगाया जायेगा. नामांकन पंजी से फर्जी छात्र-छात्रा हटाये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन