उत्तर बिहार को बाढ़ की समस्या से स्थाई निजात दिलाने के लिए केंद्र सरकार कर रही काम: गोपालजी

उत्तर बिहार को बाढ़ से स्थाई निदान दिलाना पीएम नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है. यह बात सांसद गोपालजी ठाकुर ने कही
बेनीपुर. उत्तर बिहार को बाढ़ से स्थाई निदान दिलाना पीएम नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है. यह बात सांसद गोपालजी ठाकुर ने कही. वे सोमवार को बेनीपुर में आयाची महिला महाविद्यालय परिसर में आयोजित मतदाता अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मिथिला सहित उत्तर बिहार को बाढ़ से स्थाई मुक्ति दिलाना पीएम के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की प्राथमिकता है. बीते दिनों केंद्र सरकार इसको लेकर उच्चस्तरीय कमेटी का गठन कर चुकी है, जो इस पर गहन अध्ययन कर केंद्र सरकार को रिपोर्ट सौंपेंगी. इसके आधार पर आगामी रूपरेखा तय की जाएगी. इस दौरान सांसद ने एक वृक्ष मां के नाम कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया. मौके पर सांसद ठाकुर ने विगत चुनाव में दरभंगा सहित अन्य लोकसभा सीट पर एनडीए प्रत्याशियों को विजयी बनाने एवं पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार राष्ट्र सेवा का मौका देने के लिए समस्त जनता के प्रति आभार व्यक्त किया. कहा कि बीते संसदीय कार्यकाल में उनका पूरा समय दरभंगा के विकास और उत्थान के लिए समर्पित रहा. उसी का परिणाम है कि दरभंगा में एयरपोर्ट, आइटी पार्क, एक्सप्रेस वे सड़क, तारामंडल, आरओबी, एक लो कॉस्ट ओवरब्रिज, एक लाइट आरओबी, विश्वस्तरीय स्टेशन, सीएनजी, अंडर गैस पाइप लाइन, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, दर्जनों उच्चस्तरीय ब्रिज, सैकड़ों किलोमीटर सड़क सहित अन्य विकास परियोजनाओं पर काम चल रहा है. उन्होंने कहा कि लक्ष्यविहीन विपक्ष का एक मात्र ध्येय सत्ता सुख है. कार्यक्रम की अध्यक्षता बहेड़ी पूर्वी मंडल अध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह व संचालन रामसागर ठाकुर ने किया. इस दौरान संयोजक मुनींद्र यादव, सह संयोजक पिन्टू झा, जिला महामंत्री अभयानंद झा, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह पप्पू, मंडल अध्यक्ष प्रवीण झा, त्रिवेणी महतो, रजनीश सुंदरम, जिला परिषद सदस्य अमरनाथ शर्मा, उप मुख्य पार्षद राजीव ठाकुर, रामनारायण ठाकुर, अवधेश झा, राधेश्याम झा, नटवर झा, सत्यम ठाकुर, ममता देवी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










