ePaper

बारात आये किशोर की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 02 May 2025 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
बारात आये किशोर की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

एपीएम थाना क्षेत्र स्थित सिरनिया घाट के निकट बुधवार की देर रात बारात आये समस्तीपुर जिले के एक 13 वर्षीय किशोर की हत्या कर दी गयी.

विज्ञापन

हायाघाट. एपीएम थाना क्षेत्र स्थित सिरनिया घाट के निकट बुधवार की देर रात बारात आये समस्तीपुर जिले के एक 13 वर्षीय किशोर की हत्या कर दी गयी. शव मिलने की खबर फैलते ही स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं सूचना पर एपीएम थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह सदल-बल पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के पुरनाही गांव वार्ड छह निवासी हिया चौधरी के 13 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार के रूप में हुई है. मृतक के पिता ने अपने गांव के ही सुनील सिंह के पुत्र राजू कुमार पर पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है. कहा है कि 15 दिन पहले राजू ने बेटा धीरज कुमार को मार देने की धमकी दी थी. उसने ही पुत्र की हत्या साजिश के तहत कर शव को छुपाने की नियत से सिरनिया घाट के पास खेत में फेंक दिया है. घटना की जानकारी उसे गुरुवार की सुबह आठ बजे मिली है. मामले में मृतक किशोर के पिता हिया चौधरी ने अशोक पेपर मिल थाना में गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि 30 अप्रैल की रात 11 बजे पुत्र धीरज कुमार ग्रामीण विनोद चौधरी के पुत्र की बारात में घर से वाहन से सिरनिया घाट के लिए निकला था. ग्रामीणों द्वारा बताया गया है कि धीरज ने बारातियों के साथ खाना भी खाया. सुबह में धीरज के घर वापस नहीं आने पर खोजबीन शुरू की. इस दौरान ग्रामीणों से पता चला कि लौटने के दौरान अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के सिरनिया घाट स्थित चौर से दक्षिण व रेलवे लाइन से पश्चिम लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर सुनसान स्थल पर परती खेत में धीरज की हत्या कर के शव को छिपाने की इरादे से फेंक दिया गया है. उन्होंने 15 दिन पूर्व बेटा को मारने की धमकी देने वाले ग्रामीण सुनील सिंह पर ही हत्या कर शव छुपाने की नीयत से सिरनिया घाट स्थित खेत में फेंक देने की आशंका जताते हुए थानाध्यक्ष ने न्याय की गुहार लगायी है. इधर प्रभारी थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पिता के आवेदन पर हत्या का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. शव पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक के परिजन को सौंप दिया गया है. पुलिस ने नामजद आरोपित राजू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन