Darbhanga News: पीएम के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 02 अक्तूबर तक भाजपा मनायेगी सेवा पखवाड़ा

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: पीएम के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 02 अक्तूबर तक भाजपा मनायेगी सेवा पखवाड़ा

Darbhanga News:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर से 02 अक्तूबर तक भाजपा सेवा पखवाड़ा मनायेगा.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर से 02 अक्तूबर तक भाजपा सेवा पखवाड़ा मनायेगा. इसे लेकर जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना की अध्यक्षता में भाजपा की कार्यशाला हुई. कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी सुशील चौधरी ने कहा कि “सेवा पखवाड़ा ” का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सेवा की भावना को पहुंचाना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन, सेवा और समर्पण का प्रतीक है. इस भाव को जन-जन तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है. कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि संगठन है. सेवा पखवाड़ा के दौरान विभिन्न सामाजिक और जनसेवा की गतिविधियां की जायेगी. कहा कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम पूरे जिले में बूथ स्तर तक आयोजित होगा.

इन कार्यक्रमों का होगा आयोजन

इस दौरान स्वच्छता अभियान, एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण अभियान, रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, पीएम के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन, प्रबुद्ध वर्ग संवाद, दिव्यांगजनों एवं अन्य विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान, वोकल फॉर लोकल का प्रचार, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता, मोदी विकास मैराथन आदि कार्यक्रम होंगे. कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री सह सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम प्रभारी विजय चौधरी तथा धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री सुजीत मल्लिक ने किया. मौके पर विधायक मुरारी मोहन झा, रामचंद्र प्रसाद, जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा, जीवन सहनी, विजय चौधरी, सुजीत मल्लिक, अभयानंद झा, राजेश रंजन, सुनील चौधरी, श्रवण कुमार मिश्रा, विकास चौधरी, सोनी पूर्वे, संगीता शाह, सचिन जैन, राहुल पासवान, बालेंदु झा, मुकुंद चौधरी, उदयशंकर चौधरी, हेमंत झा,अश्विनी यादव, पिंकी देवी, डॉ प्रेममोहन मिश्रा, मुकेश महासेठ, ब्रह्मानंद यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन