दरभंगा से चलने वाली ट्रेनों का बदला शेड्यूल, रेलवे ने जारी की सूची, टाइम टेबल पर आया अपडेट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 05 Feb 2026 3:29 PM

विज्ञापन

अमृत भारत एक्सप्रेस

Bihar Train News: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. पूर्वोत्तर रेलवे ने दरभंगा समेत 22 ट्रेनों के समय में बदलाव किया है. इसमें अमृत भारत एक्सप्रेस सहित कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं.

विज्ञापन

Bihar Train News: पूर्वोत्तर रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में बदलाव किया है. इनमें तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल हैं. रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह बदलाव ट्रेनों के खुलने वाले स्टेशनों और स्टेशनों के समय में किया गया है. रेलवे अधिकारियों ने कहा कि यह बदलाव पूरे रूट में नहीं, बल्कि केवल शुरुआती और अंतिम स्टेशनों पर लागू होगा. इससे ट्रेनों की टाइम टेबल व्यवस्था सुधरेगी और लेट होने की समस्या कम होगी.

क्या-क्या बदलाव हुआ

सबसे ज्यादा असर दरभंगा से चलने वाली ट्रेनों पर पड़ा है. 1 अप्रैल से दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब सुबह 8:20 के बजाय 08:15 बजे खुलेगी. इसी तरह दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस शाम 5:20 के बजाय 5:15 बजे रवाना होगी. जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस और सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस भी पांच मिनट पहले चलाई जाएंगी.

अप्रैल के पहले सप्ताह में कई अन्य ट्रेनों के समय में भी बदलाव होगा. 2 अप्रैल से दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस दोपहर 3:00 के बजाय 2:55 बजे चलेगी. 3 अप्रैल से दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस सुबह 4:30 की जगह 4:20 बजे खुलेगी. जयनगर से अमृतसर जाने वाली सरयु यमुना एक्सप्रेस भी पांच मिनट पहले रवाना होगी. इसके अलावा दो अमृत भारत एक्सप्रेस और सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव किया गया है.

रेलवे ने कुछ ट्रेनों के अंतिम स्टेशनों पर पहुंचने के समय में भी बदलाव किया है. पुणे-दरभंगा, नई दिल्ली-दरभंगा, अमृतसर-दरभंगा, अहमदाबाद-दरभंगा और मदार-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस अब बदले हुए समय पर दरभंगा पहुंचेंगी. अमृतसर-जयनगर, एलटीटी-जयनगर, एलटीटी-रक्सौल और आनंद विहार से आने वाली ट्रेनों के पहुंचने का समय भी बदला गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: बिहार के 8 जिलों में बिगड़ा रहेगा मौसम का हाल, IMD ने अगले 24 घंटे के लिए जारी की एडवाइजरी

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन